लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकटः भारत में फंसे अपने लगभग 3000 नागरिकों को निकालेगा ब्रिटेन, 12 चार्टर फ्लाइट्स के लिए आज से हुई शुरू बुकिंग 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 10, 2020 14:40 IST

ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण से गुरुवार को 881 लोगों से अधिक की मौत हुई है। देश में संक्रमण से अभी तक 7,978 लोगों की मौत हुई है। विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने मृतकों के संबंध में सूचना देते हुए चेतावनी दी कि देश में अभी तक वायरस संक्रमण के मामले चरम दौर में नहीं पहुंचे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन ने भारत में फंसे 3000 से अधिक अपने नागरिकों को निकालने के लिए कदम उठाया है। वह अपने नागरिकों को 12 चार्टर फ्लाइट्स के जरिए वतन वापसी करवाएगी।  

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान कई विदेशी नागरिकों के आने-जाने पर प्रतिबंध लग गया, जिसके बाद ब्रिटेन ने भारत में फंसे 3000 से अधिक अपने नागरिकों को निकालने के लिए कदम उठाया है। वह अपने नागरिकों को 12 चार्टर फ्लाइट्स के जरिए वतन वापसी करवाएगी।  

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन ने भारत में फंसे हुए अपने नागरिकों को रेस्क्यू करने के लिए बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोच्चि और त्रिवेंद्रम सहित दक्षिण भारत से चार्टर उड़ानों की घोषणा की। ब्रिटेन के भारत में करीब 3,000 से नागरिक फंसे हुए हैं, जिन्हें 12 चार्टर उड़ानों के जरिए ले जाया जाएगा। इसके लिए आज से बुकिंग शुरू हो गई है। यह जानकारी ब्रिटिश के उप उच्चायोग की ओर से दी गई है।

आपको बता दें, ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण से गुरुवार को 881 लोगों से अधिक की मौत हुई है। देश में संक्रमण से अभी तक 7,978 लोगों की मौत हुई है। विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने मृतकों के संबंध में सूचना देते हुए चेतावनी दी कि देश में अभी तक वायरस संक्रमण के मामले चरम दौर में नहीं पहुंचे हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रहने के दौरान राब ही सरकार के प्रभारी हैं।

वहीं, भारत में संक्रमण के मामले छह हजार के आंकड़े को पार कर चुके हैं। मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 199 हो गई और संक्रमित लोगों की संख्या 6,412 पर पहुंच गई। देश में अब भी 5,709 लोग संक्रमित हैं, 503 लोग स्वस्थ हो गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई तथा एक व्यक्ति देश छोड़कर चला गया।  अबतक सबसे अधिक 97 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद गुजरात में 17, मध्य प्रदेश में 16 और दिल्ली में 12 लोगों ने जान गंवाई। पंजाब और तमिलनाडु में आठ-आठ लोगों की मौत हुई जबकि तेलंगाना में सात लोगों की मौत हुई। पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में पांच-पांच लोगों ने जान गंवाई। आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से चार-चार लोगों की मौत हुई जबकि हरियाणा तथा राजस्थान में तीन-तीन लोगों की मौत हुई। केरल में दो लोगों की मौत हुई। बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा तथा झारखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। कुल 6,412 संक्रमितों में 71 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए