उज्जैन: नगर निगम ने एक ही दिन में तीन थूकने वालों को दबोचा

By बृजेश परमार | Published: April 30, 2020 07:35 AM2020-04-30T07:35:45+5:302020-04-30T07:35:45+5:30

Ujjain: The Municipal Corporation takes action against three spitting people in a single day | उज्जैन: नगर निगम ने एक ही दिन में तीन थूकने वालों को दबोचा

जुर्माने की रसीद।

Highlightsकोरोना वायरस के कारण सार्वजनिक एवं खुल स्थानों पर थूकने पर सरकार ने जुर्माना लगाया है। थूकते हुए पकड़े जाने पर एक हजार का आर्थिक दंड वसूलने की मध्य प्रदेश में पहली कार्रवाई उज्जैन नगर निगम ने की है।

कोरोना वायरस के कारण सार्वजनिक एवं खुल स्थानों पर थूकने पर सरकार ने जुर्माना लगाया है। थूकते हुए पकड़े जाने पर एक हजार का आर्थिक दंड वसूलने की मध्य प्रदेश में पहली कार्रवाई उज्जैन नगर निगम ने की है। नगर निगम के दो जोन के अंतर्गत तीन लोगों को पकड़कर उनसे तीन हजार रुपए की वसूली की गई।

नगर निगम उज्जैन के उपायुक्त संजेश गुप्ता के अनुसार नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक पुरुषोत्तम दुबे एवं दरोगा ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

दो आरोपियों को पकड़ कर उनकी रसीद काटी गई एवं एक का ऑनलाइन जूर्माना जमा किया गया है। उनके अनुसार जोन क्र. 06 में  सुनील पिता बाबु सिंह निवासी नागझिरी नेहरू नगर द्वारा रोड पर थूका गया, मौके पर ही उन पर तय जुर्माना किया गया। जोन क्रमांक 5 में मक्सी रोड पर  संदीप के सड़क पर थूकने पर जुर्माना किया गया।

इसी जोन अंतर्गत फल मंडी में फलों की गाड़ी लेकर आया मक्सी रोड निवासी ड्राइवर सुनील को मंडी परिसर में थूकने पर ₹1000 का जुर्माना किया गया। इस प्रकार सार्वजनिक स्थलों पर थूकने के मामले में नगर निगम ने प्रदेश में पहली कार्रवाई के तहत तीन लोगों से आर्थिक दंड वसूला। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Web Title: Ujjain: The Municipal Corporation takes action against three spitting people in a single day

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे