लाइव न्यूज़ :

यूजीसी हिंदी नेट परीक्षा लीक मामला: सीआरपीएफ के जवान ने करवाया था पेपर लीक

By भाषा | Updated: December 27, 2021 20:28 IST

Open in App

जींद, 27 दिसम्बर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की हिंदी नेट परीक्षा का प्रश्र पत्र अवैध तरीके से निकालने (लीक) के मामले में सीआरपीएफ के एक जवान का हाथ सामने आया है।

उचाना थाना पुलिस द्वारा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए नौ अभियुक्तों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने तीन अभियुक्तों को चार दिन, जबकि छह अभियुक्तों को एक-एक दिन की हिरासत में पुलिस को सौंप दिया गया।

इस मामले की गहनता से जांच के लिए डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है, जो अभियुक्तों से पूछताछ के बाद इस नेटवर्क से जुड़े तथ्यों को खंगालेगी।

यूजीसी नेट की रविवार को आयोजित परीक्षा का प्रश्र पत्र कथित तौर पर राजधानी में सीआरपीएफ में तैनात गुरुग्राम निवासी विकास ने आउट करवाया था, जिसे महेंद्रगढ़ निवासी रिंकू के पास भेजा गया था।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला है कि 17 परीक्षार्थी भिवानी पहुंचे थे। पुलिस को पेपर आउट होने की भनक लगी। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता के तहत धोखाधड़ी के अपराध से संबंधित धारा और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके खटकड निवासी राहुल, बामला निवासी पुनीत, धरौली निवासी दीपक, बहबलपुर निवासी विक्रम, अमरजीत, सेक्टर नौ निवासी अभिषेक, बोहतवाला निवासी अर्जुन और इगराह निवासी मनजीत को बीती रात गिरफ्तार कर लिया। इन सभी को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने राहुल, पुनीत तथा रिंकू को चार-चार दिन, जबकि अन्य छह आरोपितों को एक-एक दिन की हिरासत में पुलिस को सौंप दिया। पुलिस नेटवर्क से जुडे लोगों के बारे में आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यूजीसी नेट परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच के लिए डीएसपी जितेंद्र के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। इसमें इंसपेक्टर सोमबीर, पवन कुमार तथा महिला थाना प्रभारी गीता को भी शामिल किया गया है, जबकि टीम में दो सब इंसपेक्टरों को भी शामिल किया गया है।

डीएसपी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि उचाना थाना के सिक्योरिटी एजेंट ईएएसआई कर्मबीर को सूचना मिली थी कि विभिन्न पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं में राहुल द्वारा पेपर लीक, लैब में असली उम्मीदवार की जगह दूसरे को बिठाकर परीक्षा दिलाने जैसे गैर कानूनी कार्य किए जा रहे हैं। उसने यह अवैध कार्य पिछले दिनों राज्य में आयोजित विभिन्न विभागों की परीक्षाओं में किया जा चुका है।

डीएसपी ने बताया कि पेपर लीकेज मामले में मुख्य सरगना की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह