लाइव न्यूज़ :

Udhampur Encounter: बसंतगढ़ में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने मुठभेड़, तलाशी में जुटे सुरक्षाबल के अधिकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 27, 2025 10:56 IST

Udhampur Encounter: बसंतगढ़ इलाके में तलाशी अभियान में ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है।

Open in App

Udhampur Encounter:  जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के एक जंगली इलाके में शुक्रवार को पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के तीन आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम का तलाशी अभियान जारी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी मारा गया और उसके तीन सहयोगी बसंतगढ़ बेल्ट के जंगली इलाके में मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से आज सुबह अभियान फिर से शुरू हुआ और समूह के शेष आतंकवादियों को खत्म करने के लिए घेराबंदी को और मजबूत किया गया। उन्होंने कहा कि चार आतंकवादियों के समूह पर एक साल से नजर रखी जा रही थी।

अधिकारियों ने कहा कि बृहस्पतिवार सुबह बसंतगढ़ के सुदूर बिहाली इलाके में सेना और पुलिस के संयुक्त तलाशी दल से उनका सामना हुआ। उन्होंने कहा कि चारों आतंकवादी करूर नाला के पास छिपे हुए पाए गए और सेना के पैरा कमांडो के नेतृत्व में संयुक्त तलाशी दल ने उन्हें घेर लिया, जिसके परिणामस्वरूप मुठभेड़ हुई।

अधिकारियों ने कहा कि मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान हैदर के रूप में हुई है, जिसका छद्म नाम मौलवी था और वह पाकिस्तान का रहने वाला था।

उन्होंने बताया कि ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) की मदद से वे जंगलों और प्राकृतिक गुफाओं का इस्तेमाल कर छिपने के लिए एक इलाके से दूसरे इलाके में जा रहे थे। पिछले कई महीनों में इस क्षेत्र में आतंकवादियों को भोजन और आश्रय प्रदान करने के आरोप में पांच ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया गया है। 

टॅग्स :Udhampurएनकाउंटरजम्मू कश्मीरjammu kashmir
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos