लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे अयोध्या की बजाय राहुल गांधी के साथ हज पर चले जाएं: BJP नेता जी.बी.एल.नरसिम्हा राव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2020 11:14 IST

शिवसेना पार्टी के सांसद संजय राउत ने शनिवार (25जनवरी) को जानकारी दी थीं कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 7 मार्च 2020 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या का दौरा करेंगे। शिवसेना के सांसद ने कहा था कि सरकार के सौ दिन पूरे होने पर ठाकरे तय कार्यक्रम के मुताबिक, अयोध्या में राम मंदिर दर्शन करने जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराव ने कहा कि अयोध्या जाकर ठाकरे केवल पाप कर रहे हैं। संजय राउत ने कहा था कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 7 मार्च 2020 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या का दौरा करेंगे।

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के 7 मार्च को अयोध्या जाने की घोषणा के बाद बीजेपी नेता जी.वी.एल नरसिम्हा राव ने कहा कि उन्हें इसकी बजाय कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ हज यात्रा पर चले जाना चाहिए। 

राव ने टाइम्स नाऊ से कहा कि अयोध्या जाकर ठाकरे केवल पाप कर रहे हैं और ठाकरे ने अपने पिता के हिंदुत्व की राजनीति का मिट्टी पलीत कर दिया है। 

दरअसल, शिवसेना पार्टी के सांसद संजय राउत ने शनिवार (25जनवरी) को जानकारी दी थीं कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 7 मार्च 2020 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या का दौरा करेंगे।  शिवसेना के सांसद ने कहा था कि सरकार के सौ दिन पूरे होने पर ठाकरे तय कार्यक्रम के मुताबिक, अयोध्या में राम मंदिर दर्शन करने जाएंगे। इसके अलावा वो अयोध्या स्थित शरयू नदी पर आरती करेंगे। 

ठाकरे का अयोध्या जाने के संबंध में बीजेपी पार्टी ने उनपर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अपने साथ राहुल गांधी को भी अयोध्या  ले जाना चाहिए। हालांकि, संजय राउत ने इस हमले का जबाव देते हुए पूछा कि क्या बीजेपी जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को भी अपने साथ अयोध्या दौरे पर ले जाएंगे?

 

टॅग्स :उद्धव ठाकरेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)संजय राउतराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर