लाइव न्यूज़ :

बेटे आदित्य संग उद्धव ठाकरे ने अजित पवार से की मुलाकात, सामने आया वीडियो, देखें

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 19, 2023 15:19 IST

गत दो जुलाई को अजित पवार और राकांपा के आठ अन्य विधायक एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए थे, जिनमें छगन भुजबल, दिलीप वलसे पाटिल और हसन मुशरिफ भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअजित पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था, जबकि आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।उद्धव ठाकरे नवगठित विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया) का हिस्सा हैं।अजित पवार मंगलवार को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक में शामिल हुए।

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को मुंबई में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार से मुलाकात की। समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक वीडियो ट्वीट कर यह जानकारी साझा की। वीडियो में उद्धव और आदित्य ठाकरे अजित पवार के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि उद्धव ठाकरे की अजित पवार के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहली मुलाकात है।

गत दो जुलाई को अजित पवार और राकांपा के आठ अन्य विधायक एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए थे, जिनमें छगन भुजबल, दिलीप वलसे पाटिल और हसन मुशरिफ भी शामिल हैं। अजित पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था, जबकि आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। दिलचस्प बात ये है कि उद्धव ठाकरे नवगठित विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया) के खेमे में हैं।

वहीं, अजित पवार की बात की जाए तो वो मंगलवार को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक में शामिल हुए। इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष किया और कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की याद तभी आई जब 26 विपक्षी पार्टियां मिलकर 'इंडिया' समूह बनाने के लिए एकसाथ आ गईं। 

2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों ने 'इंडिया' का गठन किया है। बेंगलुरु में मंगलवार को हुई 26 विपक्षी पार्टियों की बैठक में विपक्षी दलों के गठबंधन को 'इंडिया' नाम देने पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।

पहले इस गठबंधन का नाम "इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्लूसिव एलायंस" (इंडिया) रखने का विचार था, लेकिन कुछ नेताओं का तर्क था कि 'डेमोक्रेटिक' शब्द रखने से भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले 'नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस' का भाव आता है। इसके बाद 'डेमोक्रेटिक' के स्थान पर 'डेवलपमेंटल' किया गया।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :उद्धव ठाकरेअजित पवारइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'