लाइव न्यूज़ :

उदयपुर हत्याकांडः इंदौर में ओवैसी की चुनावी सभा रद्द, हत्या के विरोध में ‘सर्व हिन्दू समाज’ ने उदयपुर में निकाली रैली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 30, 2022 12:30 IST

ओवैसी की चुनावी सभा रद्द होने को लेकर पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि ‘ इस सभा की अनुमति के लिए आवेदन करने वाले लोगों ने हमें बताया कि अब वे यह कार्यक्रम आयोजित नहीं कर रहे हैं।’

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन ओवैसी की यह सभा नगर निगम चुनाव को लेकर होने वाली थीसभा की अनुमति लेनेवालों ने बाद में प्रशासन को बताया कि वे सभा नहीं करेंगेवहीं उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में ‘सर्व हिन्दू समाज’ ने रैली निकाली जिसके लिए कर्फ्यू में ढील दी गई

इंदौरः उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की नृशंस हत्या के बाद इंदौर के एक संवेदनशील इलाके में ‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की गुरुवार रात प्रस्तावित चुनावी सभा रद्द हो गई है। यह सभा नगर निगम चुनाव को लेकर होने वाली थी। उधर, उदयुपर में कन्हैयालाल की हत्या को विरोध मे ‘सर्व हिन्दू समाज’ की ओर से निकाली गई रैली में हजारों लोग शामिल हुए।

ओवैसी की चुनावी सभा रद्द होने के बारे में पूछे जाने पर पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि ‘‘ इस सभा की अनुमति के लिए आवेदन करने वाले लोगों ने हमें बताया कि अब वे यह कार्यक्रम आयोजित नहीं कर रहे हैं।’’ एआईएमआईएम की राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. नईम अंसारी ने पुष्टि की कि ओवैसी की बंबई बाजार क्षेत्र में गुरुवार रात प्रस्तावित सभा रद्द हो गई है। अंसारी ने हालांकि सभा रद्द किए जाने का कोई कारण नहीं बताया, लेकिन माना जा रहा है कि उदयपुर के हालिया घटनाक्रम के बाद इंदौर के संवेदनशील इलाके में ओवैसी की चुनावी सभा की प्रशासनिक मंजूरी हासिल करना एआईएमआईएम के स्थानीय पदाधिकारियों के लिए कतई आसान नहीं रह गया था।

उदयपुर में सर्व हिंदू समाज की ओर से निकाली गई रैली

उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में ‘सर्व हिन्दू समाज’ की ओर से निकाली गई। जिला प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद हिन्दू संगठन ‘सर्व हिन्दू समाज’ की ओर से आहूत रैली शांतिपूर्ण तरीके से टाउन हाल से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई। उदयपुर में मौजूद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दिनेश ने बताया कि रैली के लिए अनुमति प्रदान की गई थी और रैली के रास्ते पर कर्फ्यू में ढील दी गई। रैली को ‘मौन मार्च’ बताया गया था, लेकिन कुछ सदस्यों ने हिन्दू धर्म के समर्थन में नारे लगाये। कुछ लोग भगवा झंडे लिए भी नजर आए।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीउदयपुरइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं