नई दिल्ली, 22 मार्च; ऑनलाइन कैब सर्विस उबर ने अपने ग्राहकों के लिए एक अनोखी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट को 'उबर लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स' लेकर आया है। जिसमें उबर राइडर्स अपनी यात्रा के दौरान कैब में कौन-कौन सी चीज भूल जाते हैं, इसके बारे में बताया है। इसके अलावा इस इंडेक्स में यह भी बताया गया है कि भारत का कौन सा शहर यात्रा के दौरान सामान छोड़कर या भूलकर जाने में में सबसे आगे है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत के लोग सबसे अधिक भुलक्कड़ होते हैं। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया एवं फिलीपींस हैं। इतना ही नहीं इस सूची में यह तक बताया गया है कि लोग किस दिन, कितने बजे ज्यादा चीजें भूलते हैं। तो आइए जानें इस अनोखी सूची के बारे में...
टॉप 10 भारत के भुल्लकड़ शहर
1-बेंगलुरू 2- नई दिल्ली3-मुंबई 4- हैदराबाद 5- कोलकाता6- चेन्नई7-पुणे8-जयपुर9-चंडीगढ़10-अहमदाबाद
सबसे ज्यादा भूलने वाली 10 चीज
1- फोन2- बैग3- बटुआ( मनी बैग)4- चाभी5- कपड़ा6- आईडी / लाइसेंस / पासपोर्ट7- चश्में8- बोतल9 छतरी10- आभूषण
भूली जाने वाली 10 यूनिक चीजें
1- क्रिकेट बैटिंग पैड्स2- सोने के कंगन3- दादी का फोटो फ्रेम4- एलसीडी टीवी5- चाइल्ड साइकिल6- चाइल्ड टेंट हाउस7-गोल्डा चिंग्री (मछली)8- मच्छरदानी9-पोकर सेट10 - बिल्ली को सजाने का समान
इन दिनों में लोग अक्सर भूलते हैं समान
शुक्रवार, शनिवार, रविवार, सोमवार
2017 में सबसे ज्यादा इन तारीखों को समान भूलें लोग
- 16 सितंबर, 2017- 31 दिसंबर, 2017- 27 जून, 2017- 18 जुलाई, 2017- 25 नवंबर, 2017
इस वक्त लोग भूलते हैं सबसे ज्यादा समान
- 1: 00-4: 00pm के बीच लोग अक्सर सामन भूल जाते हैं। -5: 00-6: 00AM दिन के दौरान अपने सामान खोते हैं।
इतना ही नहीं 'उबर लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स' की सेवा से अपना खोया हुआ सामान वापस भी पा सकते हैं। जिसके लिए आपको नीचे दिए गए गाइडलाइन फॉलो करने हैं...
- सबसे पहले “Menu” पर जाएं और “help” सेलेक्ट करें और वहां समस्या बताएं।
- टैप करें 'your trips' और वो लिस्ट सेलेक्ट करें जहां आप कुछ भूलें हों.
- टैप करें 'I lost an item'.
- टैप करें 'Contact my driver about a lost item'.
- स्क्रॉल डाउन करें और अपना नंबर एंटर करें, फिर स्बिमट पर टैप करें।
- वहीं अगर आप अपना ही फोन भूल गए हैं, तो ऐसे में अपने किसी परिचित का फोन नंबर दें।- आपका फोन रिंग होगा, जो कि आपके ड्राइवर के नंबर से सीधा कनेक्ट होगा।
- अगर आपका ड्राइवर फोन उठा लेता है और इस बात की पुष्टि करता है कि उसे आपका सामान मिल गया है, तो ऐसे में आप ड्राइवर के साथ बात करके खोया हुआ सामान ले सकते हैं।
-अगर आप ड्राइवर से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं तो आप 'in-app support' की मदद ले सकते हैं।
उबर के मार्केटिंग हेड संजय गुप्ता का कहना है कि हम उबर लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स दूसरे संस्करण को लॉन्च करने के लिए काफी उत्साहित हैं। भारत सबसे ज्यादा भुल्लकड़ देशों में से एक है, जिसमें बेंगलुरु पहले नंबर पर है। हम यात्रियों को यात्रा के बारे में हमेशा जागरूक करते रहेंगे।