लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल की खाड़ी से शुरू हुआ चक्रवाती तूफान ‘दाय’ पहुंचा ओडिशा, मलकानगिरी जिले का संपर्क राज्य से कटा

By भाषा | Updated: September 21, 2018 15:54 IST

विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) बी पी सेठी ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि चक्रवाती तूफान से मलकानगिरी जिला बुरी तरह प्रभावित हुआ है और पोतेरू सहित जलजमाव वाले क्षेत्रों में कुछ लोग फंसे हुए हैं।

Open in App

भुवनेश्वर, 21 सितंबर: चक्रवाती तूफान ‘दाय’ शुक्रवार को तड़के गोपालपुर के निकट ओडिशा के तटों तक पहुंचा, जिस कारण वहां जबरदस्त बारिश हो रही है और मलकानगिरी जिला इससे बुरी तरह प्रभावित हुआ है जिले का संपर्क प्रदेश के शेष हिस्सों से कट गया है ।

विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) बी पी सेठी ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि चक्रवाती तूफान से मलकानगिरी जिला बुरी तरह प्रभावित हुआ है और पोतेरू सहित जलजमाव वाले क्षेत्रों में कुछ लोग फंसे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में कुछ स्थानों से करीब 150 लोगों को अब तक बचाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री के वितरण के लिए तुरंत कदम उठाये गये हैं और प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान का सही आकलन किया जा रहा है। मलकानगिरी के कलेक्टर मनीष अग्रवाल ने बताया कि जिले में गुरूवार से कुल 1163.8 मिमी बारिश हुई है और निचले इलाके पानी में डूब गये हैं और मुख्य सड़कों के ऊपर से जल का बहाव जारी है ।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि स्थिति की समीक्षा करने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मलकानगिरी जिला प्रशासन को प्रभावित लोगों तक पहुंचने तथा सभी तरह की सहायता मुहैया कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि पटनायक ने सात दिन के लिए जिले में हर व्यक्ति को 60 रूपये प्रतिदिन और 12 साल से कम उम्र के प्रत्येक बच्चे को 45 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से सहायता राशि स्वीकृत की है।

भुवनेश्वर के मौसम विज्ञान केन्द्र निदेशक एचआर विश्वास ने बताया कि उत्तर - पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘दाय’ शुक्रवार सुबह दक्षिण ओडिशा तथा गोपालपुर के पास पड़ोसी राज्य आंध्रप्रदेश के तट को पार गया है। उन्होंने बताया कि चक्रवात 26 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ता रहेगा और कमजोर पड़ जायेगा।

टॅग्स :ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब