लाइव न्यूज़ :

दो साल की बच्ची से बलात्कार और फिर उसकी हत्या मामला: SC ने यौन पिपासु की मौत की सजा पर लगायी मुहर

By भाषा | Updated: October 4, 2019 02:57 IST

तीन न्यायाधीशों वाली पीठ ने 2:1 के बहुमत वाले फैसले में कहा कि व्यक्ति ने निर्दयतापूर्ण तरीके से एक जीवन खत्म कर दिया जिसे अभी खिलना था। दो वर्षीय बच्ची के साथ अप्राकृतिक अपराध का उसका कृत्य उसकी गंदी और विकृत मानसिकता तथा बर्बरता की डरावनी कहानी को दिखाता है।

Open in App
ठळक मुद्देउच्चतम न्यायालय ने वर्ष 2012 में दो साल की एक बच्ची से बलात्कार और फिर उसकी हत्या कर देने के मामले में दोषी व्यक्ति की मौत की सजा की गुरुवार को पुष्टि कर दी।शीर्ष अदालत ने कहा कि अपनी यौन पिपासा मिटाने के लिए दोषी ने सभी प्राकृतिक, सामाजिक और कानूनी सीमाएं लांघ दीं।

उच्चतम न्यायालय ने वर्ष 2012 में दो साल की एक बच्ची से बलात्कार और फिर उसकी हत्या कर देने के मामले में दोषी व्यक्ति की मौत की सजा की गुरुवार को पुष्टि कर दी और कहा कि अपनी यौन पिपासा मिटाने के लिए उसने सभी प्राकृतिक, सामाजिक और कानूनी सीमाएं लांघ दीं।

तीन न्यायाधीशों वाली पीठ ने 2:1 के बहुमत वाले फैसले में कहा कि व्यक्ति ने निर्दयतापूर्ण तरीके से एक जीवन खत्म कर दिया जिसे अभी खिलना था। दो वर्षीय बच्ची के साथ अप्राकृतिक अपराध का उसका कृत्य उसकी गंदी और विकृत मानसिकता तथा बर्बरता की डरावनी कहानी को दिखाता है।

न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन और न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने जहां बंबई उच्च न्यायालय द्वारा जनवरी 2016 में रवि को सुनाई गई मौत की सजा की पुष्टि की, वहीं न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी ने उसे उसकी स्वाभविक मृत्यु तक आजीवन जेल में रखने की बात कही।

अभियोजन के अनुसार लड़की के पिता ने मार्च 2012 में अपनी बच्ची के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जब पुलिस रवि के घर पहुंची तो दरवाजे बंद मिले। जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो रवि वहां मौजूद था और लड़की बेहोश पड़ी थी। उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

टॅग्स :रेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया