लाइव न्यूज़ :

दो बहनों ने मकान मालिक पर लगाया बलात्कार का आरोप

By भाषा | Updated: January 7, 2021 19:25 IST

Open in App

पीलीभीत (उप्र) सात जनवरी पीलीभीत जिले के हजारा इलाके में मकान मालिक द्वारा दो बहनों से कथित बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है।

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि दो बहनों ने अपने मकान मालिक पर बलात्कार का आरोप लगाया है, जिसकी जांच की जा रही है।

पुलिस ने पीड़ितों के हवाले से बताया कि थाना हजारा क्षेत्र निवासी सरदार सतनाम सिंह उसके घर में काम करने वाली और उसके घर में किराए पर रह रही दो बहनों का पिछले काफी समय से कथित रूप से बलात्कार कर रहा था।

दोनों बहनों का आरोप है कि सतनाम सिंह आपराधिक प्रवत्ति का व्यक्ति है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वे लगातार पिछले दो महीने से हजारा पुलिस से इसकी शिकायत कर रही हैं, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया।

दोनों बहनों ने कहा कि पिछले दो महीने से कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने समाधान दिवस (स्थानीय लोगों की शिकायतों के लिये जिला प्रशासन के कार्यक्रम) में शिकायत की, जिसके बाद कार्रवाई शुरू हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो