लाइव न्यूज़ :

जमीन के विवाद में दो सगी बहनों की हत्या : दंपति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 18, 2021 21:49 IST

Open in App

जौनपुर (उत्तर प्रदेश), 18 नवम्बर जौनपुर जिले में बृहस्पतिवार को जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प के दौरान दो सगी बहनों की हत्या कर दी गई।

पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने बताया कि जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के कुकरिहांव गांव निवासी शिवशंकर पांडेय और रमाशंकर पांडेय के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद है तथा रमाशंकर आज अपने घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर शौचालय का निर्माण करा रहे थे, जिसका शिवशंकर ने विरोध किया।

उन्होंने बताया कि इसी बात को लेकर दोनों के परिवार के लोग आपस में उलझ गए तथा देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-डंडे तथा अस्त्र-शस्त्र लेकर टूट पड़े। कुमार के अनुसार आरोप है कि इसी दौरान रमाशंकर पांडेय के बेटे आशीष और उसकी पत्नी ममता ने धारदार हथियार से शिवशंकर के परिवार पर हमला बोल दिया। जिससे शिवशंकर की बेटियों पूर्णिमा (25) और अंतिमा (21) की मौके पर ही मौत हो गई।

कुमार ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आशीष और उसकी पत्नी ममता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके बेटे की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?