लाइव न्यूज़ :

लक्षद्वीप में दो पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र लगाए गए

By भाषा | Updated: August 15, 2021 20:25 IST

Open in App

कोच्चि, 15 अगस्त लक्षद्वीप के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने और चिकित्सीय ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए देश के प्रमुख हिस्सों पर द्वीपसमूह की निर्भरता को कम करने के लिए रविवार को 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दो पीएसए ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाए गए।

प्रेशर स्विंग एडसॉर्पशन (पीएसए) ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र चिकित्सा क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाली ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं। लक्षद्वीप में इन संयंत्रों की स्थापना से अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति आसानी से हो सकेगी और अन्य स्रोतों पर निर्भरता कम हो जाएगी।

लक्षद्वीप प्रशासन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक कवरत्ती और अगत्ती द्वीपों में इन पीएसए संयंत्रों को लगाया गया है, इसके साथ ही अब द्वीपसमूह में ऐसे तीन संयंत्र होंगे। इससे पहले जून में मिनीकॉय द्वीप में एक पीएसए संयंत्र लगाया गया था ।

विज्ञप्ति के मुताबिक नये ऑक्सीजन संयंत्रों को पीएम-केयर्स फंड के अंतर्गत लगाया गया है, इन संयंत्रों की क्षमता प्रति मिनट 200 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन करने की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे