लाइव न्यूज़ :

पंजाब में जन्मदिन पार्टी में दो लोगों की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: August 18, 2021 23:36 IST

Open in App

पंजाब के अमृतसर में एक जन्मदिन पार्टी में झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने दो लोगों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना यहां मजीठा रोड स्थित एक रेस्तरां में हुई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संदीप मलिक ने बताया कि जन्मदिन पार्टी तरुणप्रीत सिंह नामक व्यक्ति ने आयोजित की थी जिसने लगभग अपने 30 मित्रों को आमंत्रित किया था। इस दौरान एक-दूसरे को केक लगाने को लेकर वहां झगड़ा हो गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक व्यक्ति ने गोलीबारी कर दी जिससे मणि सुनियारा और विक्रम सिंह नामक दो व्यक्ति मारे गए। अधिकारी ने बताया कि पार्टी में शामिल हुए 30 लोगों में से पांच लोगों को पकड़ा गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है और दो कार भी जब्त की गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब