ओडिशा सरकार के दो प्रशासनिक अधिकारी भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त, नौ अधिकारियों की रोकी दी गई पेंशन 

By भाषा | Published: October 27, 2019 01:36 PM2019-10-27T13:36:36+5:302019-10-27T13:36:36+5:30

ओडिशा सरकार ने हाल ही में सभी विभागों को दिए परिपत्र में कहा था कि सिस्टम से भ्रष्ट और अकुशल तत्वों को बाहर निकालने की कोशिश की जानी चाहिए।

Two Odisha government administrative officers sacked in corruption case | ओडिशा सरकार के दो प्रशासनिक अधिकारी भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त, नौ अधिकारियों की रोकी दी गई पेंशन 

ओडिशा सरकार के दो प्रशासनिक अधिकारी भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त, नौ अधिकारियों की रोकी दी गई पेंशन 

ओडिशा सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के दो और अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही भ्रष्टाचार के मामलों में कथित संलिप्तता के लिए नौ अन्य अधिकारियों की पेंशन रोक दी गयी है। अधिकारी ने बताया कि लोइसिंघा के पूर्व तहसीलदार बिजयानी बिस्वाल और कोमना ब्लॉक के पूर्व खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार बेहरा को सेवा से बर्खास्त किया गया है।

एक आधिकारिक आदेश के अनुसार दोनों अधिकारी राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग में काम कर रहे थे। अधिकारी ने बताया कि बर्खास्त ओएएस अधिकारियों को भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी ठहराया गया था। राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने भ्रष्टाचार के मामलों में कथित संलिप्तता के लिए तीन सेवानिवृत्त अधिकारियों सहित नौ अधिकारियों के पेंशन लाभ को रोक दिया है।

ओडिशा सरकार ने हाल ही में सभी विभागों को दिए परिपत्र में कहा था कि सिस्टम से भ्रष्ट और अकुशल तत्वों को बाहर निकालने की कोशिश की जानी चाहिए। इससे पहले ओडिशा सरकार ने चार ओएएस अधिकारियों, चार इंजीनियरों, डीएफओ सुधांशु मिश्रा और तीन पुलिसकर्मियों को भ्रष्टाचार के मामलों में उनकी कथित संलिप्तता के लिए समय से पहले सेवानिवृत्ति कर दिया था। 

Web Title: Two Odisha government administrative officers sacked in corruption case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Odishaओड़िसा