लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: दो विशेष ट्रेनों में दिल का दौरा पड़ने से दो प्रवासियों की हुई मौत

By भाषा | Updated: May 12, 2020 16:00 IST

बिहार के औंरंगाबाद जिले के रहने वाले और उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले एक प्रवासी व्यक्ति की विशेष ट्रेन में यात्रा के दौरान मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश में अलग-अलग घटनाओं में दो विशेष ट्रेनों में यात्रा कर रहे दो यात्रियों की मौत हो गई।औरंगाबाद जिले के लिए यात्रा करने वाले 62 वर्षीय व्यक्ति की बैतूल जिले के आमला स्टेशन पर मृत्यु हो गई।यूपी के रहने वाले अखिलेश को तबीयत खराब होने पर मझगवां स्टेशन पर उतारा गया, लेकिन डॉक्टरों ने बाद में मृत घोषित कर दिया।

सतना/ बैतूल (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश में अलग-अलग घटनाओं में पिछले 24 घंटे में दो विशेष ट्रेनों में यात्रा कर रहे दो यात्रियों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले एक प्रवासी व्यक्ति की सोमवार को और बिहार के औंरंगाबाद जिले के रहने वाले एक व्यक्ति की रविवार रात को विशेष ट्रेनों से अपने गृह नगर लौटने के दौरान मौत हो गई।

सतना के शासकीय रेल पुलिस के उप निरीक्षक सुरेश उपाध्याय ने बताया कि पुणे के होटल में काम करने वाले अखिलेश कुमार राणा की अपने घर गोंडा लौटने के दौरान मौत हो गई। यात्रा के दौरान राणा की तबीयत खराब होने पर उसे सतना जिले के मझगवां रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम को विशेष ट्रेन से उतारा गया। बाद में चिकित्सकों ने राणा को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि राणा की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।

एक अन्य घटना में तमिलनाडु से बिहार के औरंगाबाद जिले के लिए यात्रा करने वाले 62 वर्षीय व्यक्ति की बैतूल जिले के आमला स्टेशन पर मृत्यु हो गई। आमला के तहसीलदार नीरज कलमेघ ने कहा कि मृतक की पहचान नंदकुमार पांडे के रुप में हुई, जो अपनी पत्नी और बेटी के साथ ट्रेन में सफर कर रहे थे।

पांडे तमिलनाडु के काठपड़ी से बिहार आ रहे थे और रविवार रात को नागपुर स्टेशन पर निकलने के बाद उनको दिल का दौरा पड़ा। इस पर उन्हें आमला स्टेशन पर उतारा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

पांडे की पत्नी ने बताया कि पति के इलाज के लिए वे लोग तमिलनाडु गए थे लेकिन लॉकडाउन की घोषणा के बाद वहां फंस गए। विशेष ट्रेन की घोषणा के बाद वह औरंगाबाद जिले में अपने घर लौट रहे थे।

टॅग्स :श्रमिक स्पेशल ट्रेनकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"