दिल्ली-हरियाणा सीमा पर दो मेट्रो स्टेशन बंद

By भाषा | Published: September 17, 2021 01:05 PM2021-09-17T13:05:33+5:302021-09-17T13:05:33+5:30

Two metro stations closed on Delhi-Haryana border | दिल्ली-हरियाणा सीमा पर दो मेट्रो स्टेशन बंद

दिल्ली-हरियाणा सीमा पर दो मेट्रो स्टेशन बंद

नयी दिल्ली, 17 सितंबर केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रदर्शन स्थलों में से एक हरियाणा से सटे टिकरी बॉर्डर के पास दो मेट्रो स्टेशनों को शुक्रवार को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यह जानकारी दी।

हरियाणा में दो स्टेशन पंडित श्री राम शर्मा और बहादुरगढ़ सिटी दिल्ली मेट्रो के ग्रीन लाइन के अंतर्गत आते हैं। डीएमआरसी ने यात्रियों को सूचित करने के लिए ट्वीट किया, ‘‘पंडित श्री राम शर्मा और बहादुरगढ़ सिटी के प्रवेश और निकास द्वार को बंद कर दिया गया है।’’

विभिन्न राज्यों के किसान तीन नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर दिल्ली-हरियाणा सीमा पर सिंघू और टिकरी बॉर्डर और दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर गाजीपुर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two metro stations closed on Delhi-Haryana border

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे