लाइव न्यूज़ :

गुजरातः बच्चा चोरी गैंग की सोशल मीडिया पर फैली अफवाह, शक होने पर दो लोगों को जमकर पीटा

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 22, 2018 05:09 IST

Open in App

अहमदाबाद, 22 जूनः सोशल मीडिया पर बच्ची चोरी होने की फैली अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यही वजह रही है पिछले कुछ दिनों से लोग इन अफवाहों के चलते मासूमों को अपने गुस्से का शिकार बना रहे हैं। दरअसल, ताजा मामला गुजरात का है, जहां बच्चा चोरी के शक में गुस्साई भीड़ ने दो युवकों की जमकर पिटाई की है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, गुजरात के द्वारका में बच्चा चोरी के शक में गुस्साई भीड़ ने दो युवकों को जमकर पीटा है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि तीन-चार दिन से एक ऑडियो वायरल हो रहा था, जिसमें जामनगर और द्वारका में 300 बच्चे चोरी करने वाला गैंग सक्रीय दिखाया गया।

पुलिस का कहना है कि गुजरात में इस तरह का कोई गिरोह सक्रीय नहीं है और लोगों को ऐसी अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। हालांकि दो लोगों की पिटाई मामले में पुलिस ने अभी तक कुछ नहीं कहा है। 

आपको बता दें, ये पहला मौका नहीं है जब बच्चा चोरी करने के शक में पिटाई की गई है। इससे पहले भी पिटाई के साथ-साथ हत्याएं हुई हैं। असम के कार्बी आंगलॉन्ग जिले में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने दो युवकों को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई गई थी कि सोपाधारा (बच्चों का अपहरण करने वाला एक समूह) का एक समूह नागालैंड के दीमापुर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में छिपा हुआ है। इसके बाद भीड़ ने एक कार से दो लोगों को पकड़ लिया और पीट-पीटकर मारा डाला था। मृतकों की पहचान निलोत्पल दास और अभिजीत नाथ के तौर पर हुई थी। वे डोकमोका क्षेत्र में काथिलांगसो झरने के पास घूमने आए थे।

इसके अलावा तमिलनाडु में 9 मई 2018 को रुकमणी नाम की महिला को लोगों ने पीट पीटकर हत्या कर दी थी। दरअसल, सूबे के थिमूर गांव में एक वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना को भीड़ ने अंजाम दिया था। वीडियो में दिखाया गया था कि बाइक सवार लोग एक बच्चे को छीनकर भाग रहे हैं, जोकि पाकिस्तान का था। उसे बनाकर ऐसे पेश किया गया था जैसे वह तमिलनाडु का है। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत