लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद में हाईटेंशन तार के करंट से बिहार के दो मजदूरों की मौत

By भाषा | Updated: August 29, 2021 19:31 IST

Open in App

हरियाणा में ओल्ड फरीदाबाद कारखाना बाग स्थित एक कारखाने की निर्माणाधीन इमारत में रविवार को हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मृतकों की पहचान गांव सरैया थाना तरैया छपरा बिहार निवासी मदन सिंह (55) और गांव पदमीन थाना मसरख छपरा बिहार निवासी सतेंद्र सिंह (34) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आज सुबह दोनों मजदूर कारखाना बाग स्थित कारखाने की निर्माणाधीन इमारत में मजदूरी करने पहुंचे थे जिसके के प्रथम तल पर लेंटर डाला गया था। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि मजदूर लोहे की छड़ से लेंटर की शटरिंग हटा रहे थे कि इसी दौरान छड़ वहां हाईटेंशन विद्युत तार से लग गई जिससे दोनों मजूदरों की करंट के चलते मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए यहां स्थित जिला अस्पताल भेजे गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअजमेर में भिखारियों की पिटाई कर उन्हें 'पाकिस्तान जाओ' कहा, पांच लोग गिरफ्तार

भारतभिखारियों से मारपीट का वीडियो वायरल, पांच गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?