लाइव न्यूज़ :

मकान की तीसरी मंजिल से गिरने से दो मजदूर घायल, ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 13, 2021 12:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के लाजपत नगर-1 में एक मकान की तीसरी मंजिल से गिरने से दो मजदूर घायल हो गए। इस संबंध में ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि उनमें से एक सीधा जमीन पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, एक अन्य मजदूर दूसरी मंजिल पर एक ‘ग्रिल’ में फंस गया और उसे मामूली चोट आई है।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल मजदूर खतरे से बाहर है और उसका नजदीक ही एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बातया कि घटना 10 अक्टूबर शाम करीब चार बजे की है। दोनों तीसरी मंजिल पर ‘वेल्डिंग’ का काम कर रहे थे, जब अचानक संतुलन खोने से वे नीचे गिर गए।

उन्होंने बताया कि ठेकेदार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 288 और 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि उसने मजदूरों को कोई सुरक्षात्मक उपकरण उपलब्ध नहीं कराए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?