लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित इलाके से दो आईईडी बरामद

By भाषा | Updated: December 26, 2021 11:57 IST

Open in App

रायपुर, 26 दिसंबर पुलिस ने छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में अलग-अलग स्थानों से दो आईईडी बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल ने बताया कि शनिवार को विस्फोटक मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते ने उन्हें सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।

उन्होंने बताया कि उग्रवादियों ने जिले में नक्सल रोधी अभियानों में शामिल सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगाया था। बारुदी सुरंगों को हटाने के अभियान के दौरान धनोरा पुलिस थाने के तहत आने वाले अलग-अलग स्थानों से विस्फोटक बरामद किए गए।

अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले कुछ महीनों में जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में तलाश अभियान तेज कर दिया गया है।’’

उन्होंने बताया कि नक्सलियों के गढ़ अबूझमाड़ के साथ ही पूरे बस्तर क्षेत्र में विकासात्मक कार्य चलने के कारण उग्रवादी स्थानीय लोगों का समर्थन गंवाने से हताश होकर सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"