लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर में मुठभेड़ के बाद दो अपराधी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 7, 2021 20:05 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र), सात जून गोरखपुर पुलिस ने रविवार देर रात जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दोनों अपराधी घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि दोनों अपराधियों ने 31 मार्च को गुलरिहा क्षेत्र में स्थित एक जन सेवा केंद्र से दो लाख रुपये लूटे थे और यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

उन्होंने बताया कि रविवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि दोनों अपराधी मोटरसाइकिल से भटहट से सरहरी जा रहे हैं और जब पुलिस व अपराध शाखा की टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों अपराधी घायल हो गए जिनके पैर में गोली लगी है।

पुलिस ने दोनों की पहचान चिलुआताल थाना क्षेत्र के रामपुर चौक निवासी गौरव यादव और गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के घाघसरा निवासी संतोष यादव के रूप में की है।

अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने दो लाख रुपये की लूट की घटना में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है। पुलिस 31 मार्च से उनकी तलाश कर रही थी और उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे