लाइव न्यूज़ :

बलात्कार के अलग-अलग मामलों में दो दोषियों को 10-10 साल की सजा

By भाषा | Updated: January 2, 2021 11:08 IST

Open in App

बांदा (उप्र), दो जनवरी उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की एक अदालत ने एक किशोरी और एक सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के दो मामलों में शुक्रवार को दो दोषियों को 10-10 साल कैद की सजा सुनाई।

जिले के सहायक शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) रामसुफल सिंह ने शनिवार को बताया कि अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (पॉक्सो) के न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा ने देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 14 साल की दलित किशोरी के साथ बलात्कार के दोषी अशोक को शुक्रवार को 10 साल कैद की सजा सुनाई और उस पर 55 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

उन्होंने बताया कि यह घटना 15 अप्रैल 2019 की शाम की है, उस समय लड़की अशोक की दुकान में कुछ सामान लेने गयी थी।

उन्होंने बताया कि घटना की शिकायत पीड़िता के भाई ने दर्ज करवाई थी। एडीजीसी सिंह ने बताया कि दूसरी घटना बदौसा थाना क्षेत्र में सात अक्टूबर 2018 की है।

उन्होंने बताया कि सात साल की एक बच्ची अपने घर के बाहर अकेले खेल रही थी, तभी पड़ोसी युवक चंद्रशेखर उर्फ तन्नू उसे बहला फुसलाकर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।

सिंह ने बताया कि इस मामले में अदालत ने चंद्रशेखर उर्फ तन्नू को 10 साल कैद की सजा सुनाई और उस पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत