लाइव न्यूज़ :

जमीन विवाद में दो भाईयों ने सिपाही की हत्या की

By भाषा | Updated: July 28, 2021 19:40 IST

Open in App

भदोही (उप्र), 28 जुलाई जिले में पड़ोसियों के बीच ज़मीन विवाद में दो भाइयों ने एक सिपाही की हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार एक पक्ष का समर्थन करने गए कथित रूप से हेड कांस्टेबिल की दो सगे भाइयों ने हत्या कर दी । तब हेडकांस्टेबल कथित रूप से शराब के नशे में था तथा वह गाली गलौज और महिलाओं से अभद्र व्यववहार कर रहा था। मृतक हेड कांस्टेबिल फूल चन्द मिश्रा (58) प्रयागराज जिले का निवासी था और वर्तमान में जौनपुर जिले के सुरेरी थाना पर तैनात था । वह ड्यूटी छोड़कर अपने दो साथी अनिल सिंह ,मृत्युंजय मिश्रा को लेकर यहाँ ज्ञानपुर थानाक्षेत्र के सरपतहा आया था।

प्रभारी निरीक्षक सत्य नारायण मिश्रा ने बुधवार को बताया की सरपतहा में कैलाश दूबे और बाल केश दूबे के बीच ज़मीन को लेकर विवाद था तथा कैलाश दूबे के पक्ष में हेड कांस्टेबिल फूल चन्द मिश्रा, अनिल सिंह और मृत्युंजय मिश्रा तीनो शराब के नशे में सोमवार रात यहाँ आकर बालकेश दूबे और उनके उनके परिवार वालों गंदी गंदी गाली देते हुए हंगामा कर रहे थे ।

पुलिस ने बताया कि जब वे घर की औरतों के साथ गलत हरकत करने लगे तभी बालकेश के दो लड़कों विपिन दूबे और राहुल दूबे ने भैंस बाँधने वाले खूंटा से फूल चन्द मिश्रा के सिर के कई वार कर दिए, इस बीच उसके दोनों साथी भाग गए। पुलिस के अनुसार गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबिल फूल चन्द मिश्रा को पुलिस ने यहाँ एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ बुधवार को सुबह उसकी मौत हो गई।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया इस मामले में मृतक की बेटी नीतू मिश्रा की तहरीर पर विपिन और राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो