लाइव न्यूज़ :

व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में महिला समेत दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 6, 2021 00:58 IST

Open in App

महाराष्ट्र में बीड जिले के परली शहर में एक व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में रविवार को करुणा शर्मा नाम की एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार की गयी महिला ने राज्य के मंत्री धनंजय मुंडे की दूसरी पत्नी होने का दावा किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को हुई घटना के संबंध में विशाखा घाडगे की शिकायत पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। शर्मा ने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि वह रविवार को परली में एक संवाददाता सम्मेलन करेंगी, जहां वह कुछ जानकारी का खुलासा करेंगी। अपनी घोषणा के अनुसार, शर्मा दोपहर के समय परली पहुंचीं। बीड के पुलिस अधीक्षक राजा रामास्वामी ने बताया कि घाडगे की शिकायत के आधार पर शर्मा और अरुण मोरे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 504 (अपमान करना), 506 (आपराधिक धमकी) और 34 (समान मंशा) और अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमराठा आरक्षण मामलाः मुझसे पंगा ना लें बहन पंकजा और भाई धनंजय मुंडे?, मनोज जरांगे ने कहा-कोई तुम्हारा राजनीतिक करियर बचाने नहीं आएगा!, छगन भुजबल की बात मत मानो

भारतDhananjay Munde resigns: धनंजय मुंडे को इस्तीफा दे देना चाहिए था?, बहन पंकजा मुंडे ने कहा-परिवार के सदस्य को पीड़ा से गुजरना...

भारतDhananjay Munde resigns: हुजूर आते-आते बहुत देर कर दी?,संतोष देशमुख की हत्या के 24 घंटे के भीतर ही धनंजय मुंडे से इस्तीफा लेते, संजय राउत का हमला

क्राइम अलर्टDhananjay Munde resigns: धनंजय मुंडे का इस्तीफा पर्याप्त नहीं?, मनोज जरांगे ने कहा- हत्या का मामला दर्ज हो...

भारतDhananjay Munde resigns: अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी और मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा?, ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा-देशमुख की जघन्य हत्या से संबंधित तस्वीरें देखकर दुखी

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी