लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में वरिष्ठ नागरिक को लूटने के आरोप में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 27, 2021 18:33 IST

Open in App

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक वरिष्ठ नागरिक के साथ कथित रूप से लूटपाट करने के आरोप में 18 वर्षीय एक युवक और एक किशोर को पकड़ा गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनमें से एक की पहचान अजय के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह जहांगीरपुरी के ईई ब्लॉक के पास दो लोगों ने एक वरिष्ठ नागरिक से 1,050 रुपये लूट लिए। शिकायतकर्ता श्याम लाल (77) ने पुलिस को बताया कि बीजेआरएम अस्पताल से इलाज कराकर घर लौटते समय अचानक दो लोगों ने उसे पीछे से पकड़ लिया, जिनमें से एक ने उसकी गर्दन दबा दी और दूसरे ने उसकी जेब की तलाशी ली। उन्होंने 1,050 रुपये लूट लिए और भाग गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी ने पीछे से बुजुर्ग पर हमला किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके के कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की गई और दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई। बाद में इलाके में छापेमारी की गई और उन्हें पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से 1,000 रुपये भी बरामद किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तेज रफ्तार कार के सामने फिसला स्कूटर, दूर तक घसीटता गया चालक; मौत

क्राइम अलर्टDelhi News: दिन दहाड़े रोहिणी में बदमाशों ने की 20 राउंड फायरिंग, कारोबारी को बनाया निशाना; हमले के समय का CCTV वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बेंगलुरु में दिन दहाड़े युवती पर हमला, प्रपोजल ठुकराने पर मारा थप्पड़; CCTV में कैद हुआ वाकया

क्राइम अलर्टVIDEO: रेस्टोरेंट ने बनाया 30000 हजार का बिल, ग्राहक के विवाद करने पर बाउंसरों ने पीटा; CCTV में कैद हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

ज़रा हटकेVIDEO: हरियाणा रोडवेज बस से बाइक की टक्कर, हवा में उछले सवार; खौफनाक मंजर देख उड़े होश

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब