ऑक्सीजन सिलेंडरों की काला बाजारी के मामले में दो गिरफ्तार
By भाषा | Published: May 2, 2021 05:22 PM2021-05-02T17:22:20+5:302021-05-02T17:22:20+5:30
नोएडा, दो मई उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर की बिसरख पुलिस और अपराध शाखा ने ऑक्सीजन की कालाबाजारी के आरोप में एक महिला समेत दो लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया और उनके पास से ऑक्सीजन के भरे हुए दो बड़े सिलेंडर तथा एक कार बरामद की।
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस व अपराध शाखा की टीम ने एक संयुक्त अभियान के तहत ऑक्सीजन गैस के सिलेंडरों की काला बाजारी करने वाले पीयूष शर्मा तथा मोनिका अग्रवाल को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी सस्ते दामों में ऑक्सीजन सिलेंडर भरवा कर, ऊंची कीमत पर उन्हें लोगों को बेचते हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।