लाइव न्यूज़ :

Twitter ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के निजी ट्विटर हैंडल से ब्लू टिक हटाया, दोबारा वेरिफाइड किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2021 11:28 IST

ट्विटर ने भारत के उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू के निजी ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर ने वैंकेया नायडू के निजी ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटायादोबारा उनका अकाउंट वेरिफाइड कर दिया गयानायडू का अकाउंट 6 महीने से ज्यादा इनऐक्टिव है

नई दिल्ली : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने भारत के उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू के निजी ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया है। सोशल मीडिया पर लोग ट्विटर के इस कदम के विरोध में ट्विटर पर 'Vice President of India' ट्रेंड कर रहे हैं। हालांकि बाद में उनका अकाउंट वेरिफाइड कर दिया गया। 

दरअसल ब्लू टिक का मतलब वेरीफिकेशन से होता है। ट्विटर द्वारा इसे किसी विश्वसनीयता के उद्देश्य से किसी व्यक्ति विशेष को देता है।

ट्विटर के मुताबिक अगर कोई अकाउंट अपना Username (@handle) बदलता है या कोई अकाउंट इनऐक्टिव हो जाता है या यदि अकाउंट का ओनर अब नहीं है, तो किसी भी समय और बिना किसी सूचना के किसी भी ट्विटर खाते के ब्लू टिक बैज और वेरीफिकेशन को हटा सकता है। इसके साथ अगर किस पद के लिए अकाउंट शुरू में सत्यापित किया गया था और पद छोड़ देता है तो वेरीफिकेशन हटाया जा सकता है।

उपराष्ट्रपति के एक ऑफिशियल ने बताया कि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का इस ट्विटर अकाउंट से पिछले 11 महीने से कोई ट्वीट नहीं हुआ है। इस अकाउंट से 23 जुलाई 2020 को आखिरी बार ट्वीट किया गया था। ट्विटर नीति के मुताबिक उपराष्ट्रपति के निजी अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया गया है। 

इस बात पर आक्रोश जाहिर करते हुए बीजेपी नेता सुरेश नाखुआ ने पूछा कि ट्विटर ने उपराष्ट्रपति के अकाउंट से ब्लू टिक क्यों हटाया? यह भारत के संविधान पर हमला है। हालांकि कुछ यूजर का कहना है कि उनका अकाउंट एक्टिव नहीं था, जिस वजह से अनवेरिफाइड कर दिया गया है। 

हालांकि खबरों के चलते ट्विटर ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति के निजी अकाउंट पर ब्लू टिक रिस्टोर कर दिया है। 

टॅग्स :एम. वेकैंया नायडूट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है