लाइव न्यूज़ :

ट्विटर ने 'ब्राह्मणवाद' विवाद पर माँगी माफी, इंडिया आए CEO जैक डोर्सी विवादित प्लेकार्ड के साथ आए थे नजर

By स्वाति सिंह | Updated: November 21, 2018 09:23 IST

इस पोस्ट को लेकर ट्वीटर ने सफाई दी है। ट्वीटर इंडिया ने लिखा 'बीते दिनों हमने महिला पत्रकारों के एक ग्रुप के साथ एक चर्चा की।इसके पीछे केवल ट्विटर को इस्तेमाल करने और उनके अनुभव को बेहतर तरीके से समझना था।

Open in App

बीते दिनों भारत दौरे पर आए ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी विवादों में घिर गए हैं। भारत आने के बाद जैक डोर्सी यहां अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों से मिले।साथ ही उन्होंने कई महिला पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक ग्रुप फोटो खिचवाई।उस फोटो में उन्होंने एक तख़्त को पकड़ा हुआ था। उस पर इंग्लिश में लिखा है 'Smash Brahminical  Patrriarchy' यानि ‘ब्राह्मणवादी पितृसत्ता को ढहा दो’। हालांकि इसके लिए ट्विटर ने माफी मांगी है।

इस फोटों के वायरल होने के बाद लोग डोर्सी की खूब आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा "ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ने ये जो प्लेकार्ड पकड़ा है उसे देखें। क्या उन्हें 'ब्राह्मणवादी पितृसत्ता की धज्जियां उड़ाने' का मतलब भी पता है? और अगर ऐसा है तो उन्हें इसके बारे में और भी विस्तार से बताना चाहिए, या फिर उन्हें ऐसे हरकत के लिए माफी मांगनी चाहिए। क्योंकि भारत में ट्विटर में ज्यादा मसहूर है और भारत में बोलने की आजादी है इसका ये मतलब नहीं की वे जो चाहें बेतुका काम नहीं कर सकते।'

एक यूजर ने लिखा लिखा 'लगता है #Endcasteapartheid और #Smashbrahmincalpatriarchy पर बनाया मेरा यह पोस्टर हिंदुत्व के ट्रोल्स को ज्यादा पसंद नहीं आया।शायद इसलिए क्योंकि जैक को यह पोस्टर एक ऐसी दलित कार्यकर्ता द्वारा दिया गया था जो वहां मौजूद थी।'

उधर, इस पोस्ट को लेकर ट्वीटर ने सफाई दी है। ट्वीटर इंडिया ने लिखा 'बीते दिनों हमने महिला पत्रकारों के एक ग्रुप के साथ एक चर्चा की।इसके पीछे केवल ट्विटर को इस्तेमाल करने और उनके अनुभव को बेहतर तरीके से समझना था।इनमें शामिल एक दलित कार्यकर्ता ने अपना निजी अनुभव शेयर किया और जैक को एक पोस्टर गिफ्ट में दिया।" ट्विटर ने आगे लिखा 'यह बयान कंपनी या उनके सीईओ का नहीं है। ये एक प्लेटफॉर्म है जहां दुनिया भर में पर होने वाली चीज़ों को सुनने, देखने और समझने मौका मिलता है।'

टॅग्स :ट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग