लाइव न्यूज़ :

देश की 20 सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नहीं है स्थाई वाइसचांसलर, रिपोर्ट में दावा PMO में दबी पड़ी हैं कई फाइल

By अमित कुमार | Updated: May 31, 2021 18:23 IST

वीसी के बिना 20 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय जैसे प्रमुख संस्थान भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।भारतीय शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार कितनी अलर्ट है, वह इन खाली पदों से साफ हो जाता है।अधिकारियों के मुताबिक करीब नौ महीने से अधिक समय से पीएमओ के पास फाइलें पड़ी हैं।

देश के 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से बीस ऐसे हैं जो लंबे समय से बिना नियमित कुलपति के ही चल रहे हैं। इन विश्वविद्यालयों में फिलहाल कार्यवाहक कुलपति ही सारा कामकाज देख रहें हैं। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन में अभी और विलंभ होना तय माना जा रहा है। ऐसे में नए वाइस चांसलर की भर्तियां कब तक होगी इस पर कुछ साफतौर पर नहीं कहा जा सकता। 

टेलीग्राफ अखबार की रिपोर्ट के अनुसार शिक्षा मंत्रालय के दो अधिकारियों ने कहा कि चयन समितियों ने साक्षात्कार किया था और कम से कम चार महीने पहले एक दर्जन कुलपति पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के नाम जमा किए थे। शेष आठ केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए चयन प्रक्रिया चल रही थी। वहीं कुछ जगहों पर यह प्रक्रिया अभी शुरू होनी बाकी थी।

शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) पर देरी का आरोप लगाते हुए कहा कि यह शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की फाइलों को पास नहीं कर रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि यह सरकार नीतिगत पक्षाघात से पीड़ित है। वे विचारधारा से इतने प्रेरित हैं कि वे उच्च शिक्षा संस्थानों की परवाह नहीं करते हैं। 

शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कानून के तहत कुलपतियों की नियुक्ति में पीएमओ की कोई भूमिका नहीं होती है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय को (शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की) फाइल राष्ट्रपति को भेजनी है, जो केंद्रीय विश्वविद्यालयों के विजिटर हैं और अंतिम चयन करते हैं। चयन समिति के नाम आने के बाद नियुक्ति पत्र जारी करने में आमतौर पर एक सप्ताह का समय लगता है।

लेकिन इन दिनों फाइलें अनधिकृत रूप से पीएमओ को भेजी जाती हैं। वहां फाइलें देरी से चल रही हैं। उम्मीद है कि पीएमओ शॉर्टलिस्ट की समीक्षा करेंगे और उम्मीदवारों के नाम साझा कर इन खाली सीटों को भरा जाएगा। 

इन केंद्रीय विश्वविद्यालयों में नहीं हुई है स्थायी वाइसचांसलर की नियुक्ति

उत्तर-पूर्वी पहाड़ी विश्वविद्यालय (शिलांग), मणिपुर विश्वविद्यालय, असम विश्वविद्यालय (सिलचर), गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (छत्तीसगढ़), सागर विश्वविद्यालय (मध्य प्रदेश), दिल्ली में दो संस्कृत विश्वविद्यालय, बिहार और जम्मू में दो केंद्रीय विश्वविद्यालय और कश्मीर, और झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश और नागालैंड में एक-एक केंद्रीय विश्वविद्यालय।

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालयजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो