लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन के संबंध में ट्वीट भारत को बदनाम करने की साजिश : फडणवीस

By भाषा | Updated: February 4, 2021 16:40 IST

Open in App

नागपुर, चार फरवरी किसानों के प्रदर्शन के समर्थन में कुछ अंतरराष्ट्रीय हस्तियों और कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए ट्वीट को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि यह भारत को बदनाम करने तथा देश में अशांति एवं अफरा-तफरी उत्पन्न करने की अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा है।

फडणवीस ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कुछ बाहरी शक्तियां भारत में कोई स्थिरता नहीं चाहतीं और यह अब इन ट्वीट के जरिए उजागर हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘इन ट्वीट से खुलासा हुआ है कि किस तरह की अंतरराष्ट्रीय साजिश चल रही है। किसानों के प्रदर्शन के मंच का इस्तेमाल कर भारत को बदनाम किया जा रहा है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यह सामने आ गया है कि देश में अफरा-तफरी और अशांति उत्पन्न करने के लिए किस तरह योजनाएं बनाई जा रही हैं।

केंद्र ने बुधवार को पॉप गायिका रिहाना और जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग जैसी अंतरराष्ट्रीय हस्तियों पर निशाना साधा, जिन्होंने ट्वीट और सनसनीखेज हैशटैग एवं टिप्पणियों के जरिए किसानों के प्रदर्शन का समर्थन किया था।

उल्लेखनीय है कि केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर हजारों किसान पिछले दो महीने से अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे हैं।

पिछले सप्ताह पुणे में एल्गार परिषद के सम्मेलन में कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए थी।

पुणे पुलिस ने 30 जनवरी को हुए इस कार्यक्रम में धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में मंगलवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र शरजील उस्मानी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया