लाइव न्यूज़ :

लोकतंत्र की रक्षा करना ही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि : राहुल गांधी

By भाषा | Updated: October 31, 2021 12:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर कांग्रेस ने रविवार को देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की, वहीं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ऐसे समय में, जब लोकतंत्र के सभी स्तंभ ‘‘कमजोर’’ किए जा रहे हैं, पटेल के योगदान को याद रखना महत्वपूर्ण है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ‘‘उनका संघर्ष हमें किसानों के दमन के खिलाफ एवं किसानों के हक के लिए न्याय की लड़ाई में चट्टान की तरह डटे रहने की प्रेरणा देता है।’’

राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘आज जब हमारे लोकतंत्र के सभी स्तंभ कमजोर किए जा रहे हैं, हमें सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करना होगा। इन स्तंभों का निर्माण करने वाले कांग्रेस नेताओं में से एक महत्वपूर्ण आवाज उनकी भी थी। लोकतंत्र की रक्षा करना ही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि है।’’

प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने बारदोली सत्याग्रह में किसानों के हक, स्वाभिमान और सम्मान की आवाज बुलंद की। उनका संघर्ष हमें किसानों के दमन के खिलाफ एवं किसानों के हक के लिए न्याय की लड़ाई में चट्टान की तरह डटे रहने की प्रेरणा देता है।’’

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘भारत को एकजुट रखने की इस लड़ाई में, नफरत पर प्यार की जीत सुनिश्चित करने की इस लड़ाई में, हमारे, किसानों को, हमारे लोगों को हमारे देश को बचाने की इस लड़ाई में हम भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल को आज और हर दिन याद करते हैं।’’

केंद्र 31 अक्टूबर को पटेल की जयंती को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के रूप में मनाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण