लाइव न्यूज़ :

‘प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत में ट्रूडो ने किसानों से संवाद के सरकार के प्रयासों की सराहना की’

By भाषा | Updated: February 12, 2021 21:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 फरवरी कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने किसान प्रदर्शनों से निबटने के लिए संवाद का रास्ता चुनने के भारत सरकार के प्रयासों की सराहना की और इसे ‘‘लोकतंत्र के लिहाज से उपयुक्त’’ बताया। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मोदी और ट्रूडो के बीच बुधवार को कोरोना वायरस संकट समेत अनेक मुद्दों के बारे में फोन पर बात हुई थी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ट्रूडो ने किसानों के प्रदर्शन के सिलसिले में भारत सरकार द्वारा लोकतंत्र के लिहाज से उपयुक्त संवाद का रास्ता अपनाने के प्रयासों की सराहना की।’’

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘उन्होंने (ट्रूडो) कनाडा में भारतीय राजनयिक परिसरों और अधिकारियों को सुरक्षा उपलब्ध करवाने में अपनी सरकार की जिम्मेदारी भी स्वीकार की।’’

कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि दोनों प्रधानमंत्री के बीच फोन पर हुई बातचीत में किसान प्रदर्शन का मुद्दा उठा। हालांकि, भारत की ओर से इस बारे में जारी बयान में ऐसा कोई जिक्र नहीं किया गया।

कनाडा की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘दोनों नेताओं ने लोकतांत्रिक सिद्धांतों के लिए कनाडा और भारत की प्रतिबद्धता, हालिया प्रदर्शनों और बातचीत के जरिए मुद्दों के समाधान के महत्व पर चर्चा की।’’

ट्रूडो ने दिसम्बर में कहा था कि कनाडा हमेशा शांतिपूर्ण प्रदर्शन का समर्थन करता रहेगा और साथ ही उन्होंने स्थिति को लेकर चिंता भी व्यक्त की थी।

पिछले हफ्ते विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा था कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने किसानों से संबंधित मुद्दे पर टिप्पणी की है और कनाडा को बता दिया गया है कि भारत के आंतरिक मामलों पर ऐसी टिप्पणी करना ‘‘गैरजरूरी’’ और ‘‘अस्वीकार्य’’ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारत अधिक खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?