लाइव न्यूज़ :

केटीआर की पदोन्नति के कयासों के बीच टीआरएस की राज्य कार्यकारिणी की बैठक रविवार को

By भाषा | Updated: February 5, 2021 21:38 IST

Open in App

हैदराबाद, पांच फरवरी तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव द्वारा बेटे के.टी. रामाराव के लिए रास्ता बनाने के उद्देश्य से राज्य के शीर्ष पद छोड़ने के कयास के बीच सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की कार्यकारी समिति की बैठक संगठन के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए सात फरवरी को बुलाई गई है।

टीआरएस द्वारा शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक बैठक में ग्राम स्तर से लेकर राज्य स्तर पर पार्टी समितियों में नियुक्ति और पार्टी अध्यक्ष के चुनाव पर चर्चा की जाएगी।

बयान के मुताबिक राज्य सरकार में मंत्री, विधायक, सांसद, विधान पार्षद, जिला परिषदों के अध्यक्ष, महापौर एवं अन्य को सात फरवरी को दोपहर में होने वाली बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘पार्टी सदस्यता के नवीनीकरण, ग्राम से राज्य स्तर पर पार्टी समितियों में नियुक्त, पार्टी अध्यक्ष का निर्वाचन, 27 अप्रैल को होने वाली पार्टी की वार्षिक बैठक एवं अन्य संस्थागत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।’’

उल्लेखनीय है कि रविवार की बैठक नेतृत्व परिवर्तन कर रामाराव को पिता की जगह मुख्यमंत्री बनाने को लेकर लग रहे कयासों के बीच हो रही है। कई विधायक पहले ही रामाराव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग