लाइव न्यूज़ :

केंद्र में सरकार बनाने के राहुल गांधी का समर्थन लेने को तैयार टीआरएस, कहा- ड्राइविंग सीट नहीं देंगे

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 14, 2019 19:09 IST

टीआरएस प्रवक्ता ने कहा कि फेडरल फ्रंट में शामिल किसी पार्टी के पास प्रधानमंत्री पद जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि फेडरल फ्रंट में शामिल पार्टियों की रायशुमारी के आधार पर पीएम पद का उम्मीदवार तय किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने केंद्र में सरकार बनाने के लिए एक प्लान बनाया है।तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रवक्ता ने कहा कि फेडरल फ्रंट केंद्र में सरकार बनाने के लिए राहुल गांधी का समर्थन लेने को तैयार है लेकिन ड्राइविंग सीट अपने पास रखेगा।

लोकसभा चुनाव के लिए अभी एक चरण का मतदान बाकी है लेकिन केंद्र में अगली सरकार बनाने के लिए दलों के बीच अभी जोर आजमाइश शुरू हो चुकी है। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने सशर्त अपने पत्ते खोले हैं।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव केंद्र में सरकार बनाने के लिए राहुल गांधी का समर्थन लेने को तैयार हैं लेकिन कांग्रेस को ड्राइविंग सीट देने को नहीं। पार्टी की ओर से कहा गया है कि उसके सीएम के चंद्र शेखर राव द्वारा प्रस्तावित क्षेत्रीय दलों का फेडरल फ्रंट यानी संघीय मोर्चा ड्राइविंग सीट न देने की शर्त पर केंद्र में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने को राजी है।

तेलंगाना के सीएम  पिछले एक वर्ष से गैर-कांग्रेस और गैर-भाजपा क्षेत्रीय पार्टियों के फेडरल फ्रंट के विचार को लेकर चल रहे हैं लेकिन उनकी पार्टी के प्रवक्ता आबिद रसूल खान का अगले हफ्ते आने वाले लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले  राहुल गांधी से समर्थन लेने का बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

खान के मुताबिक सीएम केसीआर अपने इस विचार पर एकदम दृढ़ हैं कि फेडरल फ्रंट के पास ड्राइविंग सीट होनी चाहिए और उसे सरकार चलानी चाहिए।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक खान ने कहा कि फेडरल फ्रंट में शामिल किसी पार्टी के पास प्रधानमंत्री पद जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि फेडरल फ्रंट में शामिल पार्टियों की रायशुमारी के आधार पर पीएम पद का उम्मीदवार तय किया जाएगा। खान ने यह भी कहा कि फेडरल फ्रंट किसी भी कीमत पर भारतीय जनता पार्टी से गठजोड़ करने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा, ''हम बीजेपी के खिलाफ हैं। हमें बीजेपी के साथ कुछ भी लेना देना नहीं है, न ही उन्हें समर्थन देना है और न ही उनका समर्थन लेना है। केसीआर से बात कर रहे ज्यादातर घटकों की भी यही राय है कि वे बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे।''

टीआरएस प्रवक्ता ने दावा ठोका कि इस लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा, वाईएसआरसीपी, डीएमके और टीआरएस बढ़िया प्रदर्शन करने जा रही हैं लेकिन कांग्रेस सौ सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी।

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस अपने बलबूते 180 से 200 सीटें नहीं जीतती है तो इसका सहयोगी दल डीएमके उसके साथ कोई रुचि नहीं लेने वाला है और वह फेडरल फ्रंट में दिलचस्पी लेगा। उन्होंने कहा, ''कर्नाटक में जेडीयू की बड़ी भूमिका होगी। हमने कम्युनिस्ट पार्टियों से बोलना शुरू कर दिया है, उम्मीद है कि वे केरल और कुछ अन्य स्थानों पर अच्छा प्रदर्शन करेंगी।''

टॅग्स :लोकसभा चुनावतेलंगाना राष्ट्र समितिके चंद्रशेखर रावराहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है