लाइव न्यूज़ :

टीआरएस विधायक रामलिंगा रेड्डी और jds mla बी. सत्यनारायण का निधन

By भाषा | Updated: August 6, 2020 15:30 IST

राव ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वहीं पीसीसी अध्यक्ष एवं कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता एम. भट्टी विक्रमार्क ने कहा कि रामलिंगा रेड्डी को लोगों की परेशानियों की गहरी समझ थी।

Open in App
ठळक मुद्देटीआरएस ने ट्विटर पर कहा कि सिद्दीपेट जिले में दुब्बक के विधायक रेड्डी का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।कांग्रेस के राज्य प्रमुख एन. उत्तम कुमार रेड्डी और कई राजनेताओं ने रामलिंगा के निधन पर शोक जताया है। जनता दल (सेक्युलर) के विधायक बी. सत्यनारायण का लंबी बीमारी के बाद यहां एक अस्पताल में निधन हो गया।

हैदराबाद/बेंगलुरुः तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस विधायक रामलिंगा रेड्डी का बृहस्पतिवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे।

टीआरएस ने ट्विटर पर कहा कि सिद्दीपेट जिले में दुब्बक के विधायक रेड्डी का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका पैर में संक्रमण था जिसका इलाज चल रहा था। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, मंत्रिमंडल के उनके कई सहकर्मियों, कांग्रेस के राज्य प्रमुख एन. उत्तम कुमार रेड्डी और कई राजनेताओं ने रामलिंगा के निधन पर शोक जताया है।

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि राव ने उनके निधन पर शोक जताते हुए उनके साथ बिताए पलों को याद किया। विज्ञप्ति में कहा गया कि राव ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वहीं पीसीसी अध्यक्ष एवं कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता एम. भट्टी विक्रमार्क ने कहा कि रामलिंगा रेड्डी को लोगों की परेशानियों की गहरी समझ थी।

उन्होंने बताया कि रामलिंगा रेड्डी ने एक विधायक और एक पत्रकार के रूप में सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाई। रामलिंगा रेड्डी का जन्म 1961 में हुआ था। राजनीति में आने से पहले वह पत्रकार थे। वह 2004, 2014 और 2018 में विधानसभा में चुनकर आए।

टीआरएस सूत्रों ने बताया कि टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य मंत्री के. टी. रामाराव रामलिंग रेड्डी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। उनका अंतिम संस्कार दुब्बक के पास उनके पैतृक गांव चित्तपुर में किया जाएगा।

जनता दल (सेक्युलर) के विधायक बी. सत्यनारायण का लंबी बीमारी के बाद यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। उनका लंबे समय से यकृत की बीमारी का इलाज चल रहा था। अस्पताल ने मंगलवार रात एक बयान में कहा, ‘‘ सिरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक बी. सत्यनारायण का मणिपाल अस्तापाल में इलाज के दौरान आज करीब पौने 11 बजे निधन हो गया।’’

उसने कहा, ‘‘उन्हें लंबे समय से यकृत संबंधी बीमारी थी। वह नाजुक हालत में आईसीयू में भर्ती थे।’’ जद (एस) के वरिष्ठ नेता एच. डी. देवगौड़ा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके साथ उनकी तीन दशक से अधिक लंबी दोस्ती थी।

टॅग्स :तेलंगानाकर्नाटकजनता दल (सेकुलर)तेलंगाना राष्ट्र समितिके चंद्रशेखर रावएचडी कुमारस्वामीएचडी देवगौड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए