लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा: दो महिला पत्रकारों पर विहिप की छवि खराब करने और आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज

By विशाल कुमार | Updated: November 14, 2021 12:29 IST

दिल्ली स्थित एचडब्ल्यू न्यूज से जुड़ी दोनों पत्रकारों समृद्धि सकुनिया और स्वर्णा झा ने आरोप लगाया कि आज सुबह पुलिस उनके होटल आई थी और उन्हें धमकी दी. पत्रकारों ने बताया कि वे राज्य में हिंसा की हालिया घटनाओं को कवर कर रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देहिंदुओं और त्रिपुरा सरकार के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का आरोप.विहिप और बजरंग दल के नाम गलत तरीके से शामिल करने का आरोप.पत्रकारों ने पुलिस पर धमकी देने का आरोप लगाया.

अगरतला: दक्षिणपंथी समूह विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की शिकायत पर त्रिपुरा में दो महिलापत्रकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

न्यूजलॉन्ड्री की रिपोर्ट के अनुसार, कंचन दास नाम के शख्स द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया था कि दोनों पत्रकारों ने 13 नवंबर को फातिकरॉय में मुस्लिम घरों का दौरा करते हुए हिंदुओं और त्रिपुरा सरकार के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया था.

उन्होंने दावा किया कि सकुनिया ने 24 अक्टूबर को उनाकोटी के पॉल बाजार में एक मस्जिद में आग लगाने के संबंध में विहिप और बजरंग दल के नाम गलत तरीके से बताए थे, जिसने संगठन और राज्य सरकार को बदनाम किया था. दास ने आरोप लगाया कि यह त्रिपुरा में सांप्रदायिक सद्भाव को नष्ट करने की आपराधिक साजिश का हिस्सा है.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली स्थित एचडब्ल्यू न्यूज से जुड़ी दोनों पत्रकारों समृद्धि सकुनिया और स्वर्णा झा ने आरोप लगाया कि आज सुबह पुलिस उनके होटल आई थी और उन्हें धमकी दी. पत्रकारों ने बताया कि वे राज्य में हिंसा की हालिया घटनाओं को कवर कर रहे हैं.

दोनों पत्रकारों पर आईपीसी की धारा 153-ए के तहत धर्म के आधार पर दो समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और धारा 120 के तहत आपराधिक साजिश का हिस्सा होने का आरोप लगाया गया है.

सकुनिया ने एक ट्वीट में कहा कि हमें राजधानी अगरतला के लिए निकलना था, लेकिन पूरे सहयोग के बावजूद हमें जाने नहीं दिया गया. हमारे होटल के बाहर करीब 16-17 पुलिसकर्मी तैनात हैं.

जबकि सूत्रों ने दावा किया कि पुलिस की एक टीम ने उन्हें केवल नोटिस दिया और बाद में उन्हें 21 नवंबर को पूछताछ के लिए उपस्थित होने के लिए कहा. दोनों से फेक न्यूज फैलाने के आरोप में पूछताछ हो सकती है.

त्रिपुरा में कथित झड़पों को लेकर महाराष्ट्र में भारी विरोध के बीच गृह मंत्रालय ने शनिवार को गोमती जिले में एक मस्जिद में तोड़फोड़ के दावों को खारिज कर दिया.

बता दें कि, पिछले हफ्ते, फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब को त्रिपुरा पुलिस ने सौ से अधिक खातों की जानकारी देने के लिए कहा था, जिनसे कथित रूप से फर्जी और भड़काऊ पोस्ट किए गए थे.

हाल ही में, एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों, कार्यकर्ताओं और धार्मिक प्रचारकों सहित 70 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

टॅग्स :त्रिपुरापत्रकारमहिलाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत