लाइव न्यूज़ :

Tripura Election 2023: पूर्व सीएम माणिक सरकार को झटका, टिकट नहीं, यहां देखें प्रत्याशियों की सूची

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 25, 2023 21:49 IST

Tripura Election 2023: त्रिपुरा में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होगा।

Open in App
ठळक मुद्देत्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन हुआ है। आगामी त्रिपुरा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। मौजूदा विधायक माणिक सरकार को इस बार टिकट नहीं दिया गया है।

Tripura Election 2023: त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा विधायक माणिक सरकार को इस बार टिकट नहीं दिया गया है। सीपीआई (एम) ने आगामी त्रिपुरा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। त्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन हुआ है। 

त्रिपुरा में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होगा। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता माणिक सरकार कई साल तक राज्य के सीएम रह चुके हैं। त्रिपुरा में कुल 3,328 मतदान केंद्रों में से 1,100 को ‘संवेदनशील’ की श्रेणी में रखा गया है। एक वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 28 मतदान केंद्रों की पहचान 'सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण' के रूप में की गई है, जहां पिछले चुनाव के दौरान एक उम्मीदवार को 70 फीसदी से अधिक वोट मिले थे। त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) गित्ते किरणकुमार दिनाकराव ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘वर्ष 2018 के विधानसभा चुनावों और 2019 के लोकसभा चुनावों की जानकारी के आधार पर कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के आधार पर 1,100 मतदान केंद्रों को 'संवेदनशील' और 28 को 'सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण' के रूप में चिन्हित किया गया है।

किसी भी मतदान केंद्रों को 'अतिसंवेदनशील' के रूप में चिह्नित नहीं किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सुनिश्चित करने के लिए केंद्र ने अर्धसैनिक बलों की लगभग 200 कंपनियों को पहले ही राज्य में भेज दिया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव मशीनरी 18 दिसंबर से 25 जनवरी तक कई अप्रिय घटनाओं को रोकने में सक्षम रही है तथा इस दौरान हिंसक घटनाओं में गिरावट दर्ज की गयी है। गित्ते किरणकुमार दिनाकराव ने कहा, ‘‘ आयोग को अब तक 'सी-विजिल ऐप' के माध्यम से लगभग 600 शिकायतें मिली हैं और इनमें से 480 पर कार्रवाई की गई है, जबकि कुछ शिकायतों को अधिकारियों ने हटा दिया था। ’’

उन्होंने कहा कि तीन विशेष पर्यवेक्षकों- योगेंद्र त्रिपाठी, विवेक जौहरी और बी. मुरली कुमार ने 16 फरवरी को होने वाले चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए चुनाव अधिकारियों और जिलाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं।

टॅग्स :त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023माणिक सरकारकेरलत्रिपुराकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर