लाइव न्यूज़ :

मणिपुर में जातीय हिंसा में 80 से अधिक लोगों की गई जान, केंद्र सरकार ने किया बदलाव, त्रिपुरा कैडर के 1993 बैच के अधिकारी को बनाया पुलिस महानिदेशक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2023 14:50 IST

त्रिपुरा कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव सिंह को तीन साल के लिए अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति पर मणिपुर भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देतीन साल के लिए मणिपुर का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया। मणिपुर के 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी पी. डोंजेल की जगह लेंगे।ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (गृह) के पद पर नियुक्त किया गया है।

इंफालः त्रिपुरा कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी राजीव सिंह को बृहस्पतिवार को तीन साल के लिए मणिपुर का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया। आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई। आधिकारिक आदेश के अनुसार, त्रिपुरा कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी सिंह को तीन साल के लिए अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति पर मणिपुर भेजा गया है।

 

वह मणिपुर के 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी पी. डोंजेल की जगह लेंगे। उन्हें ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (गृह) के पद पर नियुक्त किया गया है। वह इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले थे। आधिकारिक आदेशानुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने त्रिपुरा कैडर से मणिपुर कैडर में सिंह की अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति को ‘‘जनहित में एक विशेष मामले के रूप में नीतिगत छूट के तहत नियुक्ति की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए’’ मंजूरी दे दी।

कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग के विशेष सचिव एन. जेफ्री ने आदेश में कहा कि सिंह तत्काल प्रभाव से मणिपुर के नए डीजीपी और पुलिस प्रमुख होंगे। राज्य में तीन मई को हिंसा भड़कने के तुरंत बाद केंद्र सरकार ने सीआरपीएफ के पूर्व प्रमुख कुलदीप सिंह को मणिपुर सरकार का सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया था।

अधिकारियों के अनुसार, मेइती समुदाय द्वारा अनुसूचित जनजाति (एसटी) के दर्जे की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद से मणिपुर में हुई जातीय हिंसा में 80 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। 

टॅग्स :मणिपुरअमित शाहभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह