लाइव न्यूज़ :

Tripura Cabinet Expansion: माणिक साहा करेंगे मंत्रिमंडल विस्तार, एक सीट खाली, कौन-कौन हैं दावेदार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2025 11:04 IST

Tripura Cabinet Expansion: 11 सदस्यीय मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत भाजपा के आठ सदस्य हैं जबकि टीएमपी के दो मंत्री और इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) का एक सदस्य है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने मंगलवार को अगरतला में राजभवन में राज्यपाल एन. इंद्रसेन रेड्डी से मुलाकात की थी।संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर बोलने से इनकार कर दिया था। 11 सदस्यीय मंत्रिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं जबकि एक पद अब भी रिक्त है।

अगरतलाः त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा बृहस्पतिवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 2023 के विधानसभा चुनाव में सत्ता पर लौटने के बाद साहा मुख्यमंत्री बने। पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) के उनकी सरकार में शामिल होने के बाद उन्होंने पार्टी के दो विधायकों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया। सरकार के एक निमंत्रण पत्र में बुधवार को कहा गया है, ‘‘त्रिपुरा के राज्यपाल द्वारा मंत्री-मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर त्रिपुरा सरकार के मुख्य सचिव तीन जुलाई को अपराह्न डेढ़ बजे दरबार हॉल, राजभवन में आपकी उपस्थिति की अपील करते हैं।’’ मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अगरतला में राजभवन में राज्यपाल एन. इंद्रसेन रेड्डी से मुलाकात की थी।

हालांकि, बुधवार को पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर बोलने से इनकार कर दिया था। अभी साहा 11 सदस्यीय मंत्रिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं जबकि एक पद अब भी रिक्त है। इस 11 सदस्यीय मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत भाजपा के आठ सदस्य हैं जबकि टीएमपी के दो मंत्री और इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) का एक सदस्य है।

टॅग्स :त्रिपुरामाणिक साहा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

क्राइम अलर्टAngel Chakma Murder: त्रिपुरा के छात्र की हत्या में आया नया मोड़, उत्तराखंड पुलिस ने नस्लीय हमले से किया इनकार

क्राइम अलर्टदो बेटों की मां, ग्रामीणों ने घर से घसीटकर बाहर निकाला और जमकर की कुटाई और फिर जूतों की माला पहनाई?, धलाई में महिला के साथ बर्बरता?

भारतदेहरादून में हमले से त्रिपुरा के छात्र की मौत, नस्लीय हमले का आरोप; त्रिपुरा लाया गया शव

विश्वछात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत और दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद भारत के साथ तनाव?, बांग्लादेश ने नयी दिल्ली और त्रिपुरा में वीजा सेवाएं निलंबित कीं

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’