लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा विधानसभा चुनावः वोटिंग के बाद माकपा और BJP ने ठोंके जीत के दावे

By IANS | Updated: February 19, 2018 09:05 IST

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2018: कांग्रेस नेताओं ने राज्य निर्वाचन विभाग की आलोचना करते हुए कहा कि त्रिपुरा में निर्वाचन अधिकारी निष्पक्ष नहीं थे और चुनावी प्रबंधन बहुत खराब और अक्षम था।

Open in App

अगरतला, 18 फरवरी। 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के चुनाव के लिए रविवार का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो जाने के बाद सत्ताधारी माकपा और भाजपा, दोनों ने जीत के अपने-अपने दावे किए हैं। लगभग 180 मतदान केंद्रों पर वीवीपैट लगी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में तकनीकी गड़बड़ी को छोड़कर बाकी मतदान निर्बाध तरीके से संपन्न हो गया। शाम चार बजे तक 75 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष बिप्लब कुमार देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, महासचिव राम माधव, असम के मंत्री हिमांता बिस्व सरमा और पार्टी के अन्य नेताओं ने त्रिपुरा में मतदान के बारे में जानकारी ली है।

देव ने यहां मीडिया से कहा, "लोग बदलाव चाहते हैं। लोग त्रिपुरा में भाजपा की सरकार चाहते हैं। यह सुनिश्चित है कि भाजपा त्रिपुरा में अगली सरकार बनाएगी।"

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की त्रिपुरा इकाई के सचिव बिजन धर ने कहा कि वाम दल अगली सरकार के गठन को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, पोलित ब्यूरो सदस्य प्रकाश करात, बृंदा करात, बिमान बोस, और अन्य केंद्रीय नेताओं ने मतदान के बारे में फोन पर उनसे जानकारी ली है।

धर ने कहा, "प्रधानमंत्री और भाजपा के अन्य नेता हमेशा डिजिटल इंडिया की बाते करते हैं, लेकिन आज (रविवार) के चुनाव में ईवीएम-वीवीपैट में बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ी ने डिजिटल इंडिया अभियान पर गंभीर संदेह खड़ा कर दिया है।"

त्रिपुरा कांग्रेस के उपाध्यक्ष तापस डे ने भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दिल्ली कार्यालय ने त्रिपुरा चुनाव के बारे में बार-बार जानकारी ली है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सीपी जोशी, सचिव भूपेन बोरा और अन्य नेताओं ने त्रिपुरा कांग्रेस के नेताओं से मतदान के बारे में जानकारी ली है।

कांग्रेस नेताओं ने राज्य निर्वाचन विभाग की आलोचना करते हुए कहा कि त्रिपुरा में निर्वाचन अधिकारी निष्पक्ष नहीं थे और चुनावी प्रबंधन बहुत खराब और अक्षम था। डे ने कहा, "कांग्रेस और वाम दलों की शिकायतों के बावजूद त्रिपुरा के निर्वाचन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। लेकिन जब भाजपा ने कोई शिकायत की तो निर्वाचन अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की।"

टॅग्स :त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2018विधानसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब