तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की: भाजपा

By भाषा | Published: December 10, 2020 02:01 PM2020-12-10T14:01:07+5:302020-12-10T14:01:07+5:30

Trinamool Congress workers beat up our workers: BJP | तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की: भाजपा

तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की: भाजपा

कोलकाता, 10 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया कि पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा की यात्रा से पहले पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में डायमंड हार्बर में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की।

भाजपा की राज्य इकाई के सूत्रों ने आरोप लगाया कि नड्डा के कार्यक्रम स्थल से पार्टी के बैनरों को फाड़ दिया गया और उनके कुछ कार्यकर्ताओं के साथ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मार-पिटाई की।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में ‘जंगल राज’ चल रहा है।

रॉय ने आरोप लगाया, ‘‘ बंगाल में कानून का राज खत्म हो गया है। विपक्षी पार्टियों को उनके कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं मिल रही है। राज्य में जंगल राज्य चल रहा है।’’

तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि ये आरोप ‘निराधार’ और ‘राजनीति से प्रेरित’ हैं।

नड्डा बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे हैं और वे राज्य में भाजपा की गतिविधियों का जायजा लेंगे और लोगों तक पहुंचने के पार्टी के अभियान में हिस्सा लेंगे। ये कार्यक्रम आगामी 2021 विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Trinamool Congress workers beat up our workers: BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे