लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुब्रत मुखर्जी का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: November 5, 2021 20:58 IST

Open in App

कोलकाता, पांच नवंबर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुब्रत मुखर्जी का शुक्रवार शाम को यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

पश्चिम बंगाल के पंचायत मंत्री रहे सुब्रत मुखर्जी को अंतिम विदाई देने के लिए शुक्रवार को यहां रवींद्र सदन में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एकत्र हुए। मुखर्जी का हृदय गति रुकने से एक सरकारी अस्पताल में बृहस्पतिवार को निधन हो गया था।

शहर के दक्षिणी हिस्से में केओराटोला श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार की रात एक सरकारी अस्पताल में हृदय गति रुकने से 75 वर्षीय मंत्री की मृत्यु के बाद सात दिन के शोक की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जिन्होंने कोलकाता के पूर्व मेयर के निधन को ‘‘बड़ी व्यक्तिगत क्षति’’ बताया था, उनके भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित की, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं फिरहाद हकीम और अरूप विश्वास, कांग्रेस के अब्दुल मन्नान और प्रदीप भट्टाचार्य के साथ-साथ भाजपा के दिलीप घोष और राहुल सिन्हा ने कोलकाता के पूर्व मेयर को श्रद्धांजलि दी।

माकपा के राज्य सचिव सूर्यकांत मिश्रा और पार्टी प्रवक्ता सुजान चक्रवर्ती ने भी मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

हकीम ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “मैं सुब्रत दा को देखकर बड़ा हुआ हूं। वह मेरे बचपन के हीरो थे। ऐसे कई उदाहरण हैं जब मैंने उनसे सलाह के लिए संपर्क किया और उन्होंने हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया। मैंने अपने बड़े भाई को खो दिया है।”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष घोष ने कहा, “बंगाल की राजनीति में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। वे बंगाल की राजनीति के ‘भीष्म पितामह’ थे। यह हम सभी के लिए एक बड़ी क्षति है।”

वयोवृद्ध नेता के हजारों प्रशंसक और समर्थक भी अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए रवींद्र सदन में एकत्रित हुए।

उद्योगपति संजीव गोयनका ने अपने शोक संदेश में कहा, “सुब्रत मुखर्जी के रूप में हमने एक बहुत अच्छे और काबिल नेता को खो दिया। व्यक्तिगत स्तर पर, मैं उन्हें 35 वर्षों से अधिक समय से जानता था। यह बहुत गहरी व्यक्तिगत क्षति है।”

मुखर्जी (75) को 24 अक्टूबर को सांस लेने में परेशानी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुखर्जी की एक नवंबर को ‘एंजियोप्लास्टी’ हुई थी और उनके दिल की धमनियों में दो स्टेंट डाले गए थे।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि सुब्रत दा का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है।

राज्यपाल जगदीप धनखड़, उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और अन्य विधायकों ने विधानसभा में मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी, जब मुखर्जी का पार्थिव शरीर वहां ले जाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल