लाइव न्यूज़ :

आदिवासी समुदाय के नेता सुखराम राठवा गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता चुने गए

By भाषा | Updated: December 3, 2021 20:46 IST

Open in App

अहमदाबाद, तीन दिसंबर आदिवासी समुदाय से आने वाले और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सुखराम राठवा को शुक्रवार को गुजरात विधानसभा में विपक्ष का नया नेता चुना गया।

इससे पहले दिन में, कांग्रेस ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के नेता जगदीश ठाकोर की गुजरात इकाई के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की घोषणा की।

छोटाउदेपुर जिले के पावी-जेटपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले 64 वर्षीय राठवा को शुक्रवार शाम गांधीनगर में गुजरात विधानसभा परिसर में हुई बैठक में कांग्रेस विधायकों ने सर्वसम्मति से चुना। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में जगदीश ठाकोर और गुजरात कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा भी मौजूद थे। राठवा ने परेश धानाणी की जगह ली है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा कि ठाकोर को बृहस्पतिवार को अमित चावड़ा के स्थान पर नया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, जबकि राठवा को पार्टी के विधायकों ने शुक्रवार को आलाकमान की मंजूरी के बाद चुना है।

दोनों प्रमुख पद मार्च से खाली पड़े थे, जब चावड़ा और धानाणी ने स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद इस्तीफा दे दिया था। दोनों को नए नेताओं के चुने जाने तक अपने पद पर बने रहने को कहा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित