लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Assembly Election 2023:कांग्रेस केंडिडेट्स और काउंटिंग एजेंट्स की ट्रेनिंग: वोटिंग के बाद सील हुई ईवीएम के डेटा से काउंटिंग के पहले क्रॉसमैचिंग करें एजेंट्स

By आकाश सेन | Updated: November 26, 2023 17:21 IST

भोपाल : मध्य प्रदेश में तीन दिसंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना होगी। इसकी तैयारी के लिए रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सभी कांग्रेस केंडिडेट्स और काउंटिंग एजेंट्स की ट्रेनिंग दी गई। इसमें बताया गया कि मतदान के बाद जो प्रारूप दिया गया है, उसका मिलान इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में दर्ज मतों से अवश्य करें। जब मतगणना का एक चक्र पूरा हो तो उसके परिणाम की सत्यापित प्रतिलिपि लें। तब तक मतगणना टेबल से न उठें, जब तक ईवीएम से मतों की गणना पूरी ना हो जाए।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दो चरणों में प्रत्याशियों और उनके मतगणना अभिकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।उन्हें बताया गया कि प्रत्येक चक्र की गणना के बाद परिणाम की सत्यापित प्रतिलिपि रिटर्निंग आफिसर से लें।प्रदेश कांग्रेस के चुनाव आयोग से संबंधित कार्यों के प्रभारी जेपी धनोपिया, महेंद्र जोशी और शशांक शेखर ने मतगणना प्रक्रिया के बारे में दी जानकारी ।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दो चरणों में कांग्रेस केंडिडेट्स और काउंटिंग एजेंट्स की ट्रेनिंग को दी गई । पहले चरण में रीवा,शहडोल,जबलपुर,ग्वालियर और चंबल संभाग के कांग्रेस केंडिडेट्स और काउंटिंग एजेंट्स की ट्रेनिंग हुई । इसमें प्रदेश कांग्रेस के चुनाव आयोग से संबंधित कार्यों के प्रभारी जेपी धनोपिया, महेंद्र जोशी और शशांक शेखर ने मतगणना प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्ट्रांग रूम से जब एवं निकाल कर मतगणना स्थल पर लाई जाए, तब वहां उम्मीदवार या मतगणना अभिकर्ता उपस्थित रहें। प्रत्येक मशीन की जांच करें और यह सुनिश्चित कर लेने की वह सील बंद है या नहीं। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती होगी, इसमें सावधानी बरतना बहुत आवश्यक है। एक-एक मत महत्वपूर्ण है, इसलिए ध्यानपूर्वक डाक मत पत्रों की गिनती करवाएं। जहां कहीं भी संदेह हो, तत्काल लिखित में आपत्ति करें। उन्हें बताया गया कि सुबह आठ बजे से ईवीएम से मतों की गणना भी शुरू हो जाएगी। प्रत्येक टेबल पर अभिकर्ता हों, यह पूर्व से ही सुनिश्चित कर लें। प्रत्येक चक्र की गणना के बाद परिणाम की सत्यापित प्रतिलिपि रिटर्निंग आफिसर से लें। मतगणना स्थल को तब तक न छोड़ें, जब तक कि मतगणना का काम पूरा न हो जाए। प्रमाण पत्र में यह सुनिश्चित करने की सब जानकारी सही है या नहीं।

तरुण भनोत बोले- कोई गड़बड़ी ना कर पाए, इसलिए ट्रेनिंग जरूरी

पूर्व मंत्री तरुण भनोत ने पीसीसी में हुई ट्रेनिंग के बाद कहा- हम सब उन बातों का ध्यान रख रहे हैं कि किसी भी प्रकार से मध्य प्रदेश की जनता ने लोकतंत्र के सबसे बड़े महायज्ञ में अपने मतों की जो आहुति दी है। उनके साथ कोई भी ऐसी चीज ना हो जिससे उनके मत को लूटा जाए। कोई गड़बड़ी ना कर पाए और जो गड़बड़ी करे उसके लिए हमारी चेतावनी है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023Madhya PradeshकमलनाथभोपालCongress CommitteebhopalCongress MLA
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल