लाइव न्यूज़ :

अंत:वस्त्रों में ट्रेन घूमने का मामलाः विधायक के खिलाफ जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: September 5, 2021 20:02 IST

Open in App

एक ट्रेन में कथित रूप से अंत:वस्त्रों में घूमने और यात्रियों से झगड़ा करने वाले बिहार में सत्तारूढ़ जदयू विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ आरा राजकीय रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है । पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि विधायक मंडल के खिलाफ दर्ज शिकायत के आधार पर शनिवार को आरा के जीआरपी थाने में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) अधिनियम के अलावा भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। शिकायतकर्ता प्रह्लाद पासवान ने शुक्रवार को नई दिल्ली के जीआरपी थाने में अपना बयान दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि वह तेजस एक्सप्रेस के उसी डिब्बे में यात्रा कर रहे थे जिसमें विधायक भी सवार थे और उन्होंने मंडल के अंत:वस्त्रों में शौचालय जाने पर आपत्ति जताई थी जिसपर पर विधायक और उनके साथियों ने उनपर हमला किया था। पासवान ने यह भी आरोप लगाया था कि हमलावरों ने उनका नाम पूछा और उनकी जाति का हवाला देते हुए उन्हें गालियां दीं। उनका यह भी आरोप था कि हमलावरों ने उनका कुछ कीमती सामान लूट लिया जिसमें एक अंगूठी भी शामिल थी। नई दिल्ली के जीआरपी थाने में पासवान द्वारा दर्ज करायी गई शिकायत को आगे की कार्रवाई के लिए बिहार के आरा राजकीय रेल थाने को भेज दिया गया था। भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले गोपाल मंडल की इन आरोपों पर अब तक प्रतिक्रिया नहीं आयी है। हालांकि उन्होंने यह सफाई दी थी कि वह अतिसार से पीड़ित थे, इसलिए अंत:वस्त्रों में थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बाबत पूछे जाने पर कहा था कि वह तब तक कुछ नहीं कहना चाहेंगे जब तक कि जांच शुरू नहीं हो जाती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल