लाइव न्यूज़ :

बम की खबर के बाद नागपुर स्टेशन में ट्रेन की कराई गई जांच

By भाषा | Updated: December 1, 2019 03:47 IST

Nagpur station: ट्रेन में बम की खबर मिलने पर नागपुर स्टेशन पर शनिवार रात चेन्नई-निजामुद्दीन एक्सप्रेस को एक घंटे से अधिक समय तक रोककर रखा गया

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर स्टेशन पर बम की खबर के बाद ट्रेन को एक घंटे रोककर रखा गयाट्रेन की जांच की गई लेकिन जानकारी झूठी निकली

नागपुर: ट्रेन में बम की खबर मिलने पर ट्रेन संख्या 12611 चेन्नई-निजामुद्दीन एक्सप्रेस को शनिवार रात नागपुर स्टेशन पर एक घंटे से अधिक समय तक रोककर रखा गया।

अधिकारियों ने कहा कि ट्रेन को रात 8 बजकर 45 मिनट पर रोक दिया गया और उसके बाद रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षाबल के जवानों और डॉग स्क्वॉड द्वारा ट्रेन की पूरी तरह से जांच की गई।

उन्होंने कहा,"किसी ने पुणे रेलवे पुलिस को ट्रेन में बम होने के बारे में खबर दी। यह संदेश नागपुर पुलिस को दिया गया, जिसके बाद ट्रेन की जांच की गई लेकिन जानकारी झूठी निकली।"

खोजी कुत्ता पुलिस को 10 किलोग्राम यूरिया लेकर जा रहे झांसी के चार लोगों के पास ले गया जो ट्रेन के एक डिब्बे में सवार थे। रेलवे पुलिस ने बताया कि चारों व्यक्ति आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक यूरिया निर्माण कंपनी में काम करते हैं। उनके संतोषजनक जानकारी देने पर उन्हें जाने दिया गया।

टॅग्स :नागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

ज़रा हटकेराष्ट्रतेज-राष्ट्रप्राण-राष्ट्रध्वज!, विदर्भ के सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज को मुख्यमंत्री ने राष्ट्र को किया समर्पित, नागपुर के कस्तूरचंद पार्क में लगाया गया भव्य तिरंगा, फोटो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?