लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के दतिया में दर्दनाक हादसा, गाड़ी पलटने से शादी में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 2 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2023 11:16 IST

एसपी ने बताया कि उनके ड्राइवर को डायवर्ट रूट की चौड़ाई समझ में नहीं आई जिसकी वजह से गाड़ी नीचे पलट गई। फंसे लोगों को बचाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहादसा दुरसड़ा क्षेत्र के बुहारा गांव के पास हुआ। पीड़ित परिवार शादी समारोह में शामिल होने टीकमगढ़ जा रहा था।

दतिया: बुहारा गांव के पास एक गाड़ी के पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। एसपी प्रदीप शर्मा के मुताबिक हादसा दुरसड़ा क्षेत्र के बुहारा गांव के पास हुआ। यहां एक निर्माणाधीन पुल है। ग्वालियर के बिलहेटी गांव का एक परिवार अपनी आयशर गाड़ी से शादी समारोह में शामिल होने टीकमगढ़ जा रहा था।

एसपी ने बताया कि उनके ड्राइवर को डायवर्ट रूट की चौड़ाई समझ में नहीं आई जिसकी वजह से गाड़ी नीचे पलट गई। फंसे लोगों को बचाया गया है। हादसे में 5 लोगों की मृत्यु हुई है और 2 घायलों को अस्पताल भेजा गया है। परिजनों से पूछताछ जारी है। सामने आई तस्वीरों में नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है। गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तस्वीरों में लोग मदद करते दिखाई दे रहे हैं।

टॅग्स :दतियासड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं