लाइव न्यूज़ :

सीलिंग मामला: आज दिल्‍ली रहेगी बंद, रामलीला मैदान में व्‍यापारियों का होगा विरोध प्रदर्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 28, 2018 11:44 IST

आज पूरे दिल्ली को इसके विरोध में बंद किया गया है। इसके अलावा रामलीला मैदान में व्यापारियों की महारैली का भी आयोजन किया गया है।

Open in App

नई दिल्ली (28 मार्च): दिल्ली में सीलिंग का मामला है कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। ऐसे में आज (बुधवार को) सीलिंग के विरोध में दिल्ली व्यापार बंद का आह्वान किया गया है। आज पूरे दिल्ली को इसके विरोध में बंद किया गया है। इसके अलावा रामलीला मैदान में व्यापारियों की महारैली का भी आयोजन किया गया है।

 इन बंद को कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) तथा व्यापारी एवं वर्कर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान ने बुलाया है। करीब 2500 से अधिक दिल्ली के बजारों में आज दुकाने नहीं खुलेंगी। इतना ही नहीं इस विरोध के तहत व्‍यापारी जगह-जगह रैलियां निकालेंगे और धरने-प्रदर्शन भी करेंगे। 

दिल्ली: सीलिंग मुद्दे पर मीनाक्षी लेखी का बयान, कहा- तदर्थ नीतियों के कारण हुई सीलिंग

दिल्ली के रामलीला मैदान में सभी स्थानीय प्रदर्शनों के बाद  सीलिंग के खिलाफ अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। ये व्यापारी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले भी दिल्ली में व्यापारी सीलिंग के खिलाफ बंद बुला चुके हैं।

खबर के मुताबिक 23 मार्च को भी बाजार बंद रखे गए और कई स्थानों पर विरोध-प्रदर्शन किया गया था। इस पूरे मामले पर व्यापारियों ने कहा कि इस बात की जांच की जाए कि क्यों व्यापारियों को उनके अधिकार से वंचित रखते हुए सीलिंग की जा रही है।

वहीं, कैट के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने हाल ही में कहा है कि सीलिंग के विरोध में बुधवार को व्यापारियों के बच्चे स्कूल-कॉलेज भी नहीं जाएंगे। हमारा उद्देश्य सरकार को यह संदेश देना है कि यदि एक दुकान सील होती है तो इससे 20 घरों का चूल्हा प्रभावित होता है।

CM केजरीवाल ने पीएम मोदी व राहुल गांधी को लिखा खत, कहा-सीलिंग पर संसद में लाएं बिल

 सरकार पर जुंबानी हमला करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार 1500 अनाधिकृत कालोनियों को एक झटके में नियमित कर सकती है तो फिर दिल्ली की दुकानों को सीलिंग से बचाने के लिए ‘‘सीलिंग स्थगन अथवा सीलिंग से माफी योजना’’ क्यों नहीं ला सकती है।

टॅग्स :दिल्लीआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट