लाइव न्यूज़ :

UPSC सिविल सेवा की 2nd टॉपर अनु होंगी 'बेटी बचाओ आंदोलन' की सोनीपत में ब्रांड एंबेसडर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 29, 2018 05:50 IST

सिविल सेवा परीक्षा - 2017 में दूसरा स्थान हासिल करने वाली अनु कुमारी को हरियाणा के सोनीपत जिला में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ’ अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा।

Open in App

चंडीगढ़ , 29 अप्रैल। सिविल सेवा परीक्षा - 2017 में दूसरा स्थान हासिल करने वाली अनु कुमारी को हरियाणा के सोनीपत जिला में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ’ अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। राज्य की शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने अनु और उनके परिवार के सदस्यों को बधाई देते हुए यह बात कही। 

उन्होंने कहा कि अनु बालिका के प्रति लोगों की सोच में बदलाव के लिए एक प्रेरणा के रूप में उभरी हैं। मंत्री ने एक बयान में कहा कि अनु की इस महत्वपूर्ण सफलता ने ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है जो कन्या भ्रूण हत्या करते हैं। बता दें कि अनु सोनीपत की ही रहने वाली हैं। 

वहीं इन सबसे इतर इस बार यूपीएससी की परीक्षा में जम्मू-कश्मीर के 15 छात्रों ने अपने राज्य का नाम रोशन किया है। इनमें से जम्मू से छह उम्मीदवारों ने यह परीक्षा उतीर्ण की है तो वहीं श्रीनगर से इस बार सिर्फ एक उम्मीदवार ही कामयाब हो पाया है।

रियासी के मोहम्मद फारूक, मेंढर के आमिर बशीर, सांबा के अटल चौधरी, किश्तवाड़ के अभिषेक शर्मा और जम्मू के शशांक भारद्वाज और उत्कर्ष दुग्गल ने परीक्षा पास करने में कामयाब रहे। वहीं श्रीनगर से फैज उल हसीब भी परीक्षा पास करने में कामयाब रहे हैं।

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब